
चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि ग्रहण काल में सिर्फ चंद्रमा का रंग ही नहीं बदलता है, बल्कि आसपास की ऊर्जा भी बदल जाती है, जिसका असर हमारे मन, शरीर और घर के माहौल पर पड़ सकता है। इसलिए इस समय कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी होता है, जिससे आपके घर की ऊर्जा हमेशा पॉजिटिव बनी रहे। साथ ही जीवन पर इसका कोई खास असर न हो। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कौन से हैं वो खास नियम?
चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लें। वास्तु के अनुसार साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। पूजा स्थान को भी विशेष रूप से साफ रखें और वहां दीपक जलाकर रखें। कई लोग ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालते हैं, जिसे शुद्धता बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
चंद्र ग्रहण के दौरान बताए गए वास्तु नियम आस्था और परंपरा पर आधारित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से घर में अनुशासन, सफाई और सकारात्मक सोच जरूर बढ़ती है। यदि आप इस समय थोड़ी सावधानी और सकारात्मकता बनाए रखें, तो घर का माहौल शांत और ऊर्जावान बना रह सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।