
साल 2026 का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ऊर्जाओं के बड़े बदलाव का संकेत है। बताया जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण करीब 540 साल बाद बन रहे दुर्लभ योग में लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव भी गहरा और लंबे समय तक रहने वाला हो सकता है।
3 मार्च को लगने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (खग्रास ग्रहण) कुछ राशियों के लिए चेतावनी लेकर आ सकता है। जी हां, जहां कुछ लोगों के लिए ग्रहण कुछ अच्छा लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि इस ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर होगा, तो सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानिए किन 5 राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है। यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही होती है। जब ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, तब वह हल्का धुंधला या लालिमा लिए दिखाई देता है। इसी कारण इसे आम बोलचाल में 'ब्लड मून' कहा जाता है। ज्योतिष में इसे भावनाओं, कर्मों और मानसिक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है।
इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और भागदौड़ की स्थिति बनी रह सकती है। धन संचय में कठिनाई और योजनाओं में देरी होने की आशंका है। इस दौरान धैर्य और बजट नियंत्रण बेहद जरूरी होगा।

कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में उतार-चढ़ाव और अनावश्यक यात्राओं के योग बन सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें और भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
चूंकि ग्रहण इसी राशि में लग रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सिंह राशि पर देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट, मानसिक थकान और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी है।

इस समय वृश्चिक राशि के लोगों को मानसिक तनाव और करियर से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है और निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। इस दौरान कर्ज लेने या बड़ा खतरा उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।
यहां भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को है चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कब पकाएं खाना ? पंडित जी से जानें सही समय
यह ग्रहण मीन राशि वालों के लिए भी थोड़ा भारी साबित हो सकता है। बनते कामों में रुकावट, पारिवारिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि, धैर्य और सकारात्मक सोच से आप स्थितियों को संभाल सकते हैं। सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
यहां भी पढ़ें: Chandra Grahan Vastu Tips: चंद्र ग्रहण के समय जरूर मानें ये वास्तु नियम, घर से दूर होगी नेगेटिविटी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।