
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र का महीना वर्ष का पहला महीना होता है जो नई ऊर्जा, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि का संदेश लेकर आता है। ज्योतिष और शास्त्रों में इस महीने का विशेष महत्व है क्योंकि इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। मान्यता है कि चैत्र के महीने में किए गए दान-पुण्य का फल अन्य महीनों की तुलना में कई गुना अधिक मिलता है। चूंकि इस समय वसंत ऋतु की विदाई और ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो रहा होता है इसलिए इस महीने में किए जाने वाले दान न केवल आध्यात्मिक लाभ देते हैं बल्कि व्यावहारिक रूप से भी परोपकारी होते हैं। चैत्र मास में श्रद्धापूर्वक दान करने से कुंडली के दोष शांत होते हैं, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख, सौभाग्य व आरोग्य का वास होता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि चैत्र माह में हमें कौन सी 4 चीजें हैं जिनका दान अवश्य करना चाहिए?
चैत्र के महीने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है, इसलिए इस समय जल का दान महादान माना गया है। राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना या पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्यदायी होता है।
शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में किसी जरूरतमंद को मिट्टी का घड़ा दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और कुंडली में चंद्रमा व वरुण देव की स्थिति मजबूत होती है।

चैत्र के महीने में सत्तू का सेवन और दान स्वास्थ्य और धर्म दोनों की दृष्टि से श्रेष्ठ माना गया है। इसे 'चैती पूर्णिमा' के आसपास दान करने का विशेष विधान है। सत्तू के साथ गुड़ का दान करने से सूर्य और मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं।
यह दान दरिद्रता का नाश करता है और व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाता है। गर्मी के मौसम में सुपाच्य भोजन का दान करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं और वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें- Purnima Ka Daan: पूर्णिमा के दिन क्यों माना जाता है चावल का दान सबसे ज्यादा लाभकारी?
इस महीने में प्रकृति हमें रसीले फल प्रदान करती है। चैत्र मास में विशेष रूप से खरबूजे और आम जैसे फलों का दान करना चाहिए। खरबूजे का दान करने से व्यक्ति को गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।
इसके अलावा, मौसमी फलों का दान विष्णु जी और लक्ष्मी जी को अत्यंत प्रिय है। अगर आप चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्याओं को फल दान करते हैं तो इससे घर में बरकत आती है और आर्थिक तंगी का साया हमेशा के लिए दूर हो जाता है।

चैत्र मास में बढ़ते तापमान को देखते हुए निर्धन व्यक्तियों को सूती वस्त्र और चप्पल का दान करना चाहिए। चप्पल का दान करने से शनि दोष और राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
इस महीने में पंखा दान करने का भी विधान है। जो लोग समाज के वंचित वर्ग की सेवा करते हैं और उन्हें गर्मी से राहत दिलाने वाली वस्तुएं भेंट करते हैं, उनके जीवन में सुख-सौभाग्य की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें- जीवन में एक बार गौशाला में जरूर करना चाहिए इस चीज का दान, घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।