Tue Mar 3, 2026 | Updated 03:54 AM IST
image

March Shubh Dates 2026: नए बिजनेस की करनी हो शुरुआत या खरीदनी हो प्रॉपर्टी, मार्च की ये 8 तिथियां हैं सबसे खास

यदि आप नया बिजनेस शुरू करने, प्रॉपर्टी खरीदने या विवाह से जुड़ी रस्मों को करने के लिए शुभ तिथियों के बारे में जानना चाहती हैं तो हम आपको मार्च महीने में आने वाली ऐसी ही 8 शुभ तिथियों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन तिथियों में ही यदि आप कोई निर्णय लेंगी तो भविष्य में शुभ फल मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 17:49 IST

मार्च का महीना वैसे ही एक नई शुरुआत का महीना माना जाता है। इस समय पर होली के बाद चैत्र माह का आरंभ होता है और चैत्र महीने को ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। इस समय प्रकृति में परिवर्तन आता है, मौसम नया होता है और ऊर्जा स्वाभाविक रूप से ताजगी भरी होती है। ऐसे में यदि आप किस नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच रही हैं या फिर नई प्रॉपर्टी या नया घर खरीदना चाहती हैं, तो इस महीने कुछ ऐसी तिथियां हैं जिनमें कोई भी शुभ काम करना आपके लिए अच्छा माना जाता है। यही नहीं यदि आप इस महीने शादी तय करना चाहती हैं, नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं या ऑफिस खोलने या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो मार्च 2026 में कुछ विशेष तिथियां अत्यंत शुभ मानी जा रही हैं। आइए Meenakshi Agrawal, the Urban Energy Architect, Feng Shui, Vaastu, Vedic & Chinese Astrology expert से जानें मार्च की उन विशेष तिथियों के बारे में।

6 मार्च - संकष्टी चतुर्थी

ganesh chaturthi puja

यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ‘संकष्टी’ का अर्थ है संकटों को दूर करने वाली। इस तिथि को विवाह से जुड़ी रस्मों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। अगर आप इस दौरान रोका, सगाई या विवाह की कोई भी राम करेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। हालांकि इस दिन विवाह का मुख्य समारोह नहीं किया जाता है। इस दिन यदि आप किसी कंपनी रजिस्ट्रेशन, किसी बड़ी डील पर साइन, नया प्रोजेक्ट शुरू करना या भूमि पूजन करें तो अत्यंत शुभ होगा।
उपाय: सुबह गणेश जी को दूर्वा और थोड़ा गुड़ या मोदक अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 21 बार जप करें।

ये भी पढ़ें: March Festival List 2026: मार्च में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

15 मार्च-पापमोचनी एकादशी

‘पापमोचनी’ अर्थात पापों का मोचन करने वाली। पुराणों के अनुसार इस दिन व्रत और भक्ति से पुराने कर्मों की शुद्धि होती है। विवाह समारोह इस दिन टाला जाता है, क्योंकि यह व्रत का दिन है, लेकिन रोका, रिश्ता पक्का करना, शादी का रजिस्ट्रेशन और बिजनेस की शुरूआत करने के लिए यह अत्यंत पवित्र और शुभ दिन है।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें।

19 मार्च - चैत्र नवरात्रि प्रारंभ (नव संवत्सर)

यह दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। लोग इस दिन नया व्यवसाय शुरू करना, वाहन खरीदना और संपत्ति लेना अत्यंत शुभ मानते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है जो देवी शक्ति को घर में आमंत्रित करने का संकल्प है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत से शुभ फल मिलते हैं।
सरल उपाय: घर के मुख्य द्वार को स्वच्छ रखें, आम के पत्तों का तोरण लगाएं, हल्दी-कुमकुम से मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं और घर में कलश स्थापित करें।

20 मार्च -चैत्र नवरात्रि द्वितीया

navratri kalash sthapna

यह तिथि संतुलन और साझेदारी का प्रतीक है। यह दिन विवाह, सगाई, बिजनेस पार्टनरशिप और नए काम की शुरुआत के लिए यह दिन अनुकूल है। इस दिन आप नए घर में प्रवेश भी कर सकती हैं और किसी भी नए काम को शुरुआत कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chaitra Maah Daan 2026: चैत्र माह में जरूर करें ये 4 चीजें दान, दूर होंगी परेशानियां और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

21 मार्च- गणगौर पूजा

यह दिन गौरी माता को समर्पित है, जो सुहाग और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। इस दिन विवाह करना दीर्घ वैवाहिक सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इस दिन विवाह या इससे जुड़ी किसी भी रस्म को करती हैं तो शुभ फल मिलते हैं।

gangaun puja shubh tithi

24 मार्च -यमुना छठ

यह दिन पवित्रता और प्रवाह का प्रतीक है। निवेश, संपत्ति और व्यवसाय विस्तार के लिए अनुकूल माना जाता है। यदि आप मार्च में महीने में कोई जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो यह दिन सबसे शुभ होगा।

26 मार्च -राम नवमी

भगवान राम का जन्मोत्सव राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। इसे मर्यादा, कर्तव्य और प्रतिबद्धता का दिन कहा जाता। किसी भी नए काम या बिजनेस की शुरुआत के लिए राम नवमी का दिन अत्यंत शुभ होगा।

29 मार्च- कामदा एकादशी

‘कामदा’ का अर्थ है इच्छा पूर्ति करने वाली। इस दिन व्रत और विष्णु पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और कार्य सिद्ध होते हैं। इस दिन विवाह का मुख्य समारोह नहीं किया जाता है, लेकिन आप शादी से जुड़े निर्णय ले सकती हैं।

यदि आप किसी भी नए काम की शुरुआत मार्च महीने में करने के बारे में सोच रही हैं तो ये 8 तिथियां सबसे शुभ हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images:Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;