image

Vastu Tips: दुकान लेते समय अपनाएं ये वास्तु नियम, व्यापार में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

व्यापार में सफलता पानी के लिए सिर्फ लोकेशन ही नहीं बल्कि सही वास्तु का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। तभी दुकान में काम और ग्राहक दोनों का आना-जाना लगा रहा है और पैसे भी आते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 14:47 IST

नौकरी करके पैसे कमाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन जब अपने खुद के व्यापार को शुरू करने की बात आती है, तो हम अक्सर अच्छी से अच्छी दुकान को सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुकान अच्छी होगी तो व्यापार अच्छा होगा, लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं होता है। दुकान तब अच्छी चलेगी। जब हम वास्तु का ध्यान रखकर इसे तैयार करेंगे। साथ ही वो काम करेंगे, जिसे करने से हमें लाभ होगा। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कौन से वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है?

किसी भी कार्य के लिए वास्तु का ध्यान रखना क्यों होता है जरूरी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी भवन, दुकान या ऑफिस की दिशा और उसका लेआउट ऊर्जा प्रवाह प्रभावित करता है। सही दिशा और नियम अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता कम होती है। इससे पैसों का आना शुरू हो जाता है। साथ ही सभी कार्य आसानी से हो जाते हैं। आप जब भी नई दुकान को खोलें तो इस चीज का ध्यान जरूर रखें।

1 - 2026-01-07T121140.539

दुकान लेते समय किन चीजों का ध्यान रखें?

  • दुकान लेते समय जरूरी है कि आप प्रवेश द्वार का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवेश द्वार से ही ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही पैसों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में आप मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें। साथ ही इसके गेट पर लाइट कलर करवाएं। गेट के दोनों तरफ स्वास्तिक का निशान बनाना न भूलें। तभी आपके व्यापार में बढ़ोतरी आएगी।
  • काउंटर के स्थान का ध्यान जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि काउंटर की दिशा सही होने से वास्तु अच्छा रहता है। ऐसे में आप काउंटर को हमेशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ग्राहक सामने आते समय मालिक का सामना उत्तर या पूर्व की दिशा में होना चाहिए।
  • दुकान में रंगों का खास ध्यान रखें। इससे सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही कार्य का प्रवाह बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- क्या घर पर गंगाजल से स्नान करना चाहिए? जानें पंडित जी से

वास्तु के अनुसार शुभ उपाय

  • दुकान के मुख्य द्वार पर नारियल और गंगाजल का इस्तेमाल करें।
  • रोजाना धूप और अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।
  • उत्तर या पूर्व दिशा में पौधे या हरे रंग की सजावट रखें।

2 - 2026-01-07T121138.452

यह भी पढ़ें- तुलसी के पौधे पर गंगाजल चढ़ाने से क्या होता है? जानें इसका महत्व

इन चीजों का ध्यान रखकर ही अपनी दुकान को खरीदें, ताकि आपके व्यापार में उन्नती बनी रहे। साथ ही आपके कार्य में किसी तरह की कोई रूकावट न आए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;