Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:18 PM IST HZ Awards 2026
image

वास्तु शास्त्र: बुरी नजर से बचाएगा पीतल का स्वास्तिक, मेन डोर पर ऐसे लगाएं

घर को नजर से बचाने के लिए हम अक्सर नजर बट्टू लगाते हैं। लेकिन आप आसान से एक उपाय से भी अपने घर पर लगी बुरी नजर से बचा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 09:49 IST

बुरी नजर कभी भी लग सकती है। इसी से बचने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। कोई अपने घर पर नजर बट्टू लगाता है, तो किसी के घर के बाहर हम काला जूता टंगा देखते हैं। लेकिन आप अपने घर को बचाने के लिए पीतल के स्वास्तिक को घर के बाहर लगा सकते हैं। पीतल के स्वास्तिक आपके घर पर किसी तरह की नकारात्मक उर्जा को वास नहीं करने देगा। आर्टिकल में बताते हैं इसे आप कैसे लगा सकते हैं।

पीतल के स्वास्तिक को घर पर लगाने के लाभ

Swastik on main door

अगर आप घर को नेगिटिव एनर्जी से प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, तो अपने घर के बाहर पीतल के स्वास्तिक को लगाएं। पीतल के स्वास्तिक को लगाने से आपके घर में किसी तरह की कोई नकरात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य बनते दिखाई देंगे। लेकिन इसे लगाने के लिए आपको एक खास दिन का ध्यान रखना है। उसी दिन आपको पीतल के स्वास्तिक अपने घर के मेन डोर पर लगाने हैं।

पीतल के स्वास्तिक किस दिन लगाएं

पीतल के स्वास्तिक को लगाने के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार का है। इससे एक दिन पहले आप पीतल के स्वास्तिक को खरीदें और इसे पूजा में रख दें। अगली सुबह स्नान करके पूजा करें और स्वास्तिक को धूप बत्ती दिखाएं। फिर इसे अपने घर के मेन डोर पर दोनों तरफ लगाएं। इसमें रोली से टीका और अक्षत भी लगाएं। बस आपके सारे कष्ट जल्दी ही दूर होने शुरु हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: चंदन से स्वास्तिक बनाने से क्या लाभ मिलते हैं? 

पीतल के स्वास्तिक को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Swastik lagane ka tarika

  • आप पीतल के स्वास्तिक को लगाने से पहले इसे पूजा घर में रखना न भूलें।
  • पीतल के स्वास्तिक को अपने ही हाथों से लगाएं।
  • स्वास्तिक लगाने वाले जगह को अच्छे से साफ करें। इसके बाद इसे लगाएं।
  • स्वास्तिक को किसी भी कपड़े से कवर करके न लगाएं।
  • स्वास्तिक को मेन डोर की दोनों तरफ थोड़ा सा ऊंचा करके लगाएं, ताकि कोई अन्य व्यक्ति आसानी से इसे छू न पाएं।
More For You

इसे भी पढ़ें: किसी शुभ काम से पहले क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक, जानें इसका महत्व 

इस बार आप इस तरीके को जरूर आजमाएं। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी कम हो सकती हैं। साथ ही, स्वास्तिक लगने के बाद आपके घर में न होने वाले सारे कार्य आसानी से होने शुरु हो जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;