Chandan Se Swastik Banane Ke Labh: हिन्दू धर्म में कुछ चिन्हों को बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें में से एक है स्वास्तिक का चिन्ह। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है। हालांकि स्वास्तिक बनाने से जुड़े कई नियम भी हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो इससे उल्टा प्रभाव भी नजर आ सकता है। स्वास्तिक कई तरह की वस्तुओं से बनाया जाता है और हर एक वस्तु से बनाने पर अलग-अलग लाभ मिलते हैं। ठीक ऐसे ही चंदन से स्वास्तिक बनाने पर भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से।
चंदन का संबंध दो ग्रहों से माना गया है, एक मंगल ग्रह और दूसरा बृहस्पति ग्रह। अगर लाल चंदन है तो मंगल प्रतिनिधत्व करते हैं और अगर पीला चंदन है तो वह गुरु ग्रह के आधीन आता है।
यह भी पढ़ें: रसोई की स्लैब पर ताम्बे के बर्तन में पानी रखने से क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि लाल चंदन से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है और वैवाहिक जीवन के सभी सुख भी प्राप्त होते हैं।
वहीं, अगर पीले चंदन से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाया जाए तो इससे गुरु ग्रह की कुंडली में स्थिति उच्च होती है और घर में पारिवारिक शांति का वास स्थापित होने लग जाता है।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लोगों को बार-बार लगती है बुरी नजर
ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर चंदन से स्वास्तिक बनाने से राहु का अशुभ प्रभाव कम होने लगता है और घर में ग्रहों की शुभता का आगमन होता है और तरक्की की बाधाएं भी दूर होती हैं।
घर के मुख्य द्वार के अलावा, घर के मंदिर में या मंदिर वाले कमरे के दरवाजे पर या फिर घर की रसोई के दरवाजे पर भी चंदन से स्वास्तिक बनाना घर की बरकत को बढ़ाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर चंदन से स्वास्तिक बनाने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।