वास्तु के अनुसार यदि हम घर में चीजें रखते हैं तो ये हमारे जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करती हैं। घर की हर एक वस्तु कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए ही रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सही स्थान और सही तरीके से राखी चीजें आपके जीवन को विशेष लाभ पहुंचाने में मदद करती हैं।
वास्तु शास्त्र, वास्तुकला और डिजाइन के प्राचीन भारतीय विज्ञान के अनुसार मुख्य द्वार के लिए भी कुछ विशेष वास्तु नियम बनाए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इन नियमों का पालन आपके घर में अपार धन संपत्ति और खुशहाली लाने में मदद करता है।
ऐसे ही कुछ वास्तु नियमों के अनुसार घर में तांबे का स्वास्तिक रखना भी है। यदि आप घर में तांबे का स्वास्तिकरखते हैं और इसे मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाने से क्या फायदे होते हैं।
हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिह्न को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से किसी भी शुभ काम में या फिर नई चीज की शुरुआत इसी चिह्न से की जाती है। यदि आप किसी भी तरह का स्वास्तिक का चिह्न घर के मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो ये शुभ फलों को आकर्षित करने में मदद करता है। वहीं यदि आप तांबे (तांबे के सूरज के लिए वास्तु ) धातु का स्वास्तिक लगाती हैं तो इसका शुभ लाभ और ज़्यादा बढ़ जाता है।
स्वास्तिक का चिन्ह हमेशा सुरक्षा और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इसे एक शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को घर से दूर भगाता है। यह एक ऐसा स्रोत है जो घर में भी ऊर्जा का संचार करता है। इस तरह का चिह्न मुख्य द्वार में लगाने से ऊर्जा पूरे घर में प्रवेश कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: इन जगहों पर नहीं बनाना चाहिए स्वास्तिक, घर आ सकती है अशुभता
स्वास्तिक सौभाग्य और भाग्य से भी जुड़ा हुआ है और माना जाता है कि यह घर के निवासियों के लिए धन और सफलता को आकर्षित करता है। यदि आप ये चिह्न तांबे की धातु के रूप में मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो ये घर के भीतर सौभाग्य को आमंत्रित करने में मदद करता है। तांबे का स्वास्तिक घर के बाहर की सूर्य की ऊर्जा को भी आकर्षित करने में मदद करता है।
मुख्य द्वार पर लगा हुआ तांबे का स्वास्तिक घर को और घर के लोगों को बुरी नजर (बुरी नजर उतारने के सरल उपाय) से बचाने में मदद करता है। यही नहीं ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर तांबे का स्वास्तिक लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण रहने का वातावरण बनता है। यह चिह्न घर के सदस्यों के मन में भी ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।
ऐसा माना जाता है कि तांबे के स्वास्तिक में हीलिंग गुण होते हैं और यह घर के निवासियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Swastika Symbol: जानें स्वास्तिक के लाभ और इसे बनाने का सही तरीका
स्वास्तिक को हिंदू धर्म में एक पवित्र प्रतीक भी माना जाता है और इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में आध्यात्मिक सुरक्षा और सकारात्मकता आती है।
घर में तांबे का स्वास्तिक लगाते समय यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका सही स्थान और दिशा इसके लाभों को अधिकतम रूप देने में मदद करते हैं। वास्तु में इसे हमेशा मुख्य द्वार के भीतर की तरफ रखने की सलाह दी जाती है और इसे मुख्य दरवाजे के बीच में या दरवाजे के ऊपरी हिस्से में लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार यदि आप मुख्य द्वार पर स्वास्तिकका चिह्न लगाती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और ये घर के सदस्यों के मन मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: unsplash.com, amazon.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।