प्रचीन काल से भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में स्वास्तिक को मंगल प्रतीक माना जा रहा है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपने घर के दरवाजे और घर के अंदर कई स्थानों पर इस चिन्ह को बनाते हैं। वह केवल इस चिन्ह को बनाते ही नहीं बल्कि इसकी पूजा भी करते हैं। स्वास्तिक का अर्थ ही ‘अच्छा’ होता है। हिंदू धर्म में बहुत सारे चिन्ह हैं जिन्हें शुभ माना गया है। उनमें से यह भी एक है। स्वास्तिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे जिस दिशा में भी बना दिया जाए यह वहां की पॉजिटिव एनर्जी को 108 गुना बढ़ा देता है। यदि कहा जाए कि यह सबसे से विशेष और शक्तिशाली चिन्ह है तो यह गलत नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें:क्या इन अंधविश्वासों पर आपको भी है भरोसा?
अमूमन लोग स्वास्तिक को एक दूसरे से काटती हुई दो रेखाओं के माध्यम से बना लेते हैं। मगर, इस बनाने का यह सही तरीका नहीं होता। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ऋगवेद में स्वास्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और इसकी 4 भुजाओं को चार दिशाएं बताया गया है। इसे लोग घर के दरवाजे, मंदिर, तिजोरी और दीवारों पर बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस चिन्ह में इतनी शक्ति होती है कि इसे बनाने मात्र से घर में खुशियां आ जाती हैं और आर्थिक दशा भी सुधर जाती है।
विज्ञान के आधार पर इसे गण्ति का एक चिन्ह माना गया है। यह पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की शक्ति का प्रवाह करता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि इसे सही तरह से और सही दिशा में बनाया जाए। स्वास्तिक का चिन्ह बनाने के कई लाभ भी हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच बना रहेगा प्यार, आजमाएं ये टिप्स
एस्ट्रो एक्सपर्ट जय मदान ने एक वीडियो में स्वास्तिक बनाने की सही विधि बताई है। उनके वीडियो के अनुसार, ‘स्वास्तिक को बनाते वक्त ध्यान रखें कि उसे क्रॉस बना कर न बनएं। अमूमन लोगों के यह नही पता होता है। वह पहले प्लस का साइन बनाते हैं और उसके बाद स्वास्तिक की अन्य भुजाएं बनाते हैं। मगर, इस तरह बनाए गए स्वास्तिक को शुभ नहीं माना जाता है। स्वास्तिक का हमेशा पहले दाएं का भाग बनाएं और फिर बाएं का भाग बना दें। इस तरह बने स्वास्तिक को ही शुभ माना जाता है।’
इसे जरूर पढ़ें: ‘ॐ’ उच्चारण करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जो पैसा खर्च करने से भी नहीं मिल पाएंगे
एक धामिर्क वेबसाइट को दिन इंटरव्यू में ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित दयानंद शास्त्री ने स्वास्तिक के लाभों के बारे में बताया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।