jaya ekadashi 2025 lord vishnu puja samagri vidhi mantras and significance know everything in detail

Jaya Ekadashi Puja Vidhi 2026: जया एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें सामग्री, मंत्र और महत्व

हिंदू धर्म में जया एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन श्रीहरि की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 18:03 IST

साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इनमें से माघ शुक्ल की जया एकादशी सबसे महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपवास करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। जया एकादशी को सभी एकादशी व्रतों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भूत-प्रेत, नकारात्मक शक्ति और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी मनाई जाती है। साल 2026 में यह व्रत 29 जनवरी को है। इस दिन मृगशिर्षा नक्षत्र और वैधृति योग बन रहा है। इस योग में विष्णु जी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। अब ऐसे में अगर आप जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं तो किस विधि से करने से लाभ हो सकता है और पूजा के लिए सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जान लें।

1 - 2026-01-28T114331.230

  • भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर
  • गंगाजल
  • पीले फूल
  • तुलसी के पत्ते
  • चंदन
  • धूप
  • दीप
  • अक्षत
  • नैवेद्य
  • पंचामृत
  • पान का पत्ता
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • कपूर
  • जनेऊ
  • वस्त्र
  • तिल
  • तिल के लड्डू
  • मोली
  • रोली
  • चावल
  • धूप
  • दीप
  • फल
  • मिठाई
  • पंजीरी
  • पंचामृत
  • तुलसी
  • काला तिल
  • तिल का लड्डू
  • पान का पत्ता

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करें?

  • जया एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें।
  • उसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और उनका आह्वान करें।
  • भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को फूल और तुलसी दल चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले फूलों की माला और पीले रंग के फल व मिठाई चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है और पीले रंग की चीजों से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
  • जया एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • आखिर में भगवान विष्णु की आरती करें।
  • जया एकादशी के दिन किस मंत्र का करें जाप

lord vishnu

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।

  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
  • ऊं विष्णवे नमः
  • ऊं श्रीं विष्णवे नमः
  • ऊं नारायणाय नमः
  • ऊं मधुसूदनाय नमः
  • ऊं त्रिविक्रम नमः
  • ऊं हृषिकेशाय नमः
  • ऊं दामोदराय नमः

यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi Date 2026: 28 या 29 कब है जया एकादशी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व

जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इतना ही नहीं, अगर किसी को कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi Vrat Niyam 2026: भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न, तो जानें व्रत के जरूरी नियम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;