
Jaya Ekadashi Vrat 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी का व्रत बेहद अहम होता है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा आपके जीवन को अच्छा कर देती है। साथ ही के दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद पिशाच योनि से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष का ये दिन जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई सारे लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के बताए अनुसार, जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी यानी आज रखा जाएगा। जया एकादशी के पूजा मुहूर्त और पारण समय के बारे में भी जानते हैं।
अगर आपको भी जया एकादशी की डेट को लेकर कुछ कंफ्यूजन है, तो ऐसे में आप वृंदावन के ज्योतिषाचार्य की बताई गई सही डेट के बारे में जानें। जनवरी में जया एकदशी का व्रत 28 नहीं बल्कि 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। साथ ही कई सारे लोग इस दिन व्रत रखेंगे। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की कृपा बरसेगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 28 जनवरी को शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी। एकादशी तिथि का समापन 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को ही रखा जाएगा। इसका पारण 30 जनवरी को किया जाएगा।
आप भी सही तिथि और मुहूर्त को जानकर जया एकादशी का व्रत रख सकती हैं। इससे आपके ऊपर भी भगवान की कृपा बरसेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।