shukra gochar in kumbh rashi 06 february

Shukra Gochar February 2026: जल्द ही शुक्र करने वाले हैं कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल

फरवरी के पहले हफ्ते में ही शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है, जिसकी वजह से राशियों के जीवन में कुछ बड़े बदलावों के संकेत हैं। आइए आपको बताते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए यह गोचर शुभ नहीं है।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 18:14 IST

फरवरी 2026 का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस पूरे महीने में कई ग्रहों का गोचर होने जा रहा है जी विभिन्न राशियों के जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। यही नहीं इससे भविष्य के लिए भी कुछ शुभ-अशुभ संकेत मिल रहे हैं जो आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि यदि कोई ग्रह किसी भी एक राशि में गोचर करता है तो उसका प्रभाव दूसरी राशियों पर भी होता है। फरवरी के महीने में शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। यह गोचर 6 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। शुक्र ग्रह को को प्रेम, सुख, वैभव, सुंदरता, संबंध और भौतिक सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। कुंभ राशि में इनका प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की भी जरूरत है, क्योंकि इसके प्रभाव से कुछ विशेष राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनके लिए शुक्र का गोचर शुभ नहीं है।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए आठवें भाव से जुड़ा प्रभाव दे सकता है। इस दौरान कर्क राशि के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इसके परिणाम से आपके जीवन में अचानक खर्च के योग हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। इस दौरान आपके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं और काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।

shukra gochar effects in kark rashi

खासतौर पर कर्क राशि की महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको सेहत के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है और किसी भी तरह की बदपरहेजी से बचना होगा।

उपाय: मां दुर्गा के मंत्रों का जाप और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर कुछ नकारात्मक प्रभाव लेकर आ सकता है। इस दौरान शुक्र का गोचर छठे भाव से संबंधित प्रभाव दे सकता है। आपके वर्कप्लेस पर कुछ विवाद हो सकते हैं और जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। इस दौरान आप वर्कप्लेस में विरोध का सामना कर सकती हैं जिसका प्रभाव आपके भविष्य में भी दिखाई दे सकता है। आपके वरिष्ठों से मतभेद होने की वजह से जीवन में कई तरह के नकारात्मक फल मिल सकते हैं।
इस दौरान आपको वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है और कोई भी निवेश करने से पहले जल्दबाजी से बचें।

उपाय: कन्या राशि के लोगों को इस दौरान जरूरतमंदों को दान करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको शुभ फल मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Grah Gochar Muhurat 2026: जनवरी से लेकर दिसंबर तक साल 2026 में हो रहे हैं ये विशेष ग्रह गोचर, आप भी जानें शुभ मुहूर्त और सही तिथि

shukra gochar prabhav in meen rashi

मीन राशि

मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर बारहवें भाव में प्रभाव डालेगा। इस दौरान मीन राशि के लोगों के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की जरूरत है और इस दौरान आपकी पुरानी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। इस दौरान आपके जीवन में धन हानि के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान दें और खानपान के साथ दिनचर्या भी संतुलित बनाए रखें।

उपाय: इस दौरान किसी भी समस्या से बाहर आने के लिए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपके लिए शुक्र का गोचर नुकसानदेह हो सकता है। इस दौरान आपको सतर्क रहने की जरूरत है और कोई भी कदम उठाने से पहले सोचने की जरूरत है जिससे कोई नकारात्मक प्रभाव न हो सकें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;