Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:28 AM IST
image

Grah Gochar Muhurat 2026: जनवरी से लेकर दिसंबर तक साल 2026 में हो रहे हैं ये विशेष ग्रह गोचर, आप भी जानें शुभ मुहूर्त और सही तिथि

Grah Gochar Muhurat & Tithi 2026: साल 2026 में सूर्य, शनि के साथ कई और ग्रह गोचर हो रहे हैं जिनका प्रभाव जीवन में अलग तरह से पड़ेगा। जहां यह गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक होगा वहीं कुछ पर इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। आइए जानें इन सभी गृह गोचरों के बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-12-31, 16:35 IST

साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से कई बड़े बदलावों और नए अवसरों का संकेत लेकर आ रहा है। इस साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिनका सीधा प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति की जिंदगी पर भी पड़ सकता है। ग्रहों के ये विशेष गोचर आपके करियर, धन, विवाह, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकते हैं। इसलिए इस साल के सभी ग्रह गोचरों के बारे में समझना जरूरी है। वैदिक ज्योतिष में ग्रह गोचर उस प्रक्रिया को कहा जाता है, जिसमें ग्रह अपनी निरंतर गति के कारण एक राशि या नक्षत्र से दूसरी राशि अथवा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। ग्रहों की चलायमान अवस्था और उसका मानव जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव ही गोचर कहलाता है। इसे ग्रहों का ट्रांजिट भी कहा जाता है। गोचर की जानकारी लेना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यही परिवर्तनशील ग्रह-स्थिति व्यक्ति के वर्तमान जीवन में आने वाले अवसरों, चुनौतियों, निर्णयों और घटनाक्रम का संकेत देते हैं। आइए पंडित उमेश चंद्र पंत,संस्थापक पवित्र ज्योतिष से जानें जनवरी से लेकर दिसंबर 2026 तक ग्रहों के कौन से गोचर होंगे।

जन्म कुंडली और गोचर के बीच क्या है संबंध

पंडित उमेश चंद्र पंत के अनुसार जन्म के समय ग्रह जिस स्थिति में होते हैं, उसी आधार पर व्यक्ति की जन्म कुंडली बनती है, लेकिन समय के साथ जब वही ग्रह नई राशियों में गोचर करते हैं, तो उनके प्रभाव भी बदलते हैं और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर उनका इसका असर दिखाई देता है। इसलिए ज्योतिष में गोचर का विश्लेषण जन्म कुंडली के साथ मिलाकर किया जाता है, जिससे यह समझा जा सके कि वर्तमान समय में कौन-से कर्म फलित हो रहे हैं और आने वाला समय क्या संकेत दे रहा है।

वैदिक ज्योतिष में गोचर का महत्व क्यों है?

वैदिक ज्योतिष में गोचर को एक महत्वपूर्ण सिद्धांत माना गया है, जिसका मूल अर्थ है नक्षत्रों और राशियों में ग्रहों का गमन। ग्रहों की यह गति व्यक्ति के कर्म, प्रगति, बाधा, और जीवन-दिशा को सीधे प्रभावित करती है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियों में गोचर की भूमिका इसलिए ज्यादा निर्णायक होती है क्योंकि यह वर्तमान समय के प्रभावों को स्पष्ट करके संभावित परिणामों की दिशा दिखाता है।

साल 2026 के ग्रह गोचर कौन से हैं? (Grah Gochar 2026)

साल 2026 में सूर्य से लेकर शनि तथा राहु-केतु तक कई ग्रहों का गोचर हो रहा है जो आपके जीवन को कई रूपों में प्रभावित कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उन ग्रहों के गोचर के बारे में विस्तार से।

griha gochar kya hain

मंगल का गोचर

मंगल का गोचर ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, पराक्रम और निर्णय क्षमता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन माना जाता है। जब मंगल एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस खगोलीय घटना को मंगल का गोचर कहा जाता है।

राशि का नाम तिथि शुभ मुहूर्त 
मकर राशि 16 जनवरी 2026,शुक्रवार 04:36 एएम
कुंभ राशि 23 फरवरी 2026,सोमवार 11:57 एएम
मीन राशि 2 अप्रैल 2026,गुरुवार 03:37 पीएम
मेष राशि 11 मई 2026,सोमवार 12:47 पीएम
वृषभ राशि 21 जून 2026,रविवार 12:07 एएम
मिथुन राशि 2 अगस्त 2026,रविवार 10:59 पीएम
कर्क राशि 18 सितम्बर 2026,शुक्रवार 04:44 पीएम
सिंह राशि 12 नवंबर 2026,गुरुवार 08:30 पीएम

सूर्य का गोचर

सूर्य ग्रह का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और जीवन ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। इस साल 2026 में सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन, करियर, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानें सूर्य के प्रमुख गोचरों के बारे में -

राशि का नाम तिथि शुभ मुहूर्त 
मकर राशि 14 जनवरी 2026, बुधवार 03:13 पीएम
कुंभ राशि  13 फरवरी 2026, शुक्रवार 04:14 एएम
मीन राशि 15 मार्च 2026, रविवार 01:08 एएम
मेष राशि 14 अप्रैल 2026,मंगलवार 09:38 एएम
वृषभ राशि 15 मई 2026,शुक्रवार 06:28 एएम
मिथुन राशि 15 जून 2026, सोमवार 12:58 पीएम
कर्क राशि 16 जुलाई 2026,गुरुवार 11:44 पीएम
सिंह राशि 17 अगस्त 2026,सोमवार 08:03 एएम
कन्या राशि 17 सितंबर 2026,गुरुवार 07:58 एएम
तुला राशि 17 अक्टूबर 2026,शनिवार 07:57 पीएम
वृश्चिक राशि 16 नवंबर 2026,सोमवार 07:48 पीएम
धनु राशि 16 दिसंबर 2026,बुधवार 10:29 एएम

 

गोचर में क्या है नौ ग्रहों की भूमिका

पंडित उमेश चंद्र पंत जी बताते हैं कि सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि तथा छाया ग्रह राहु-केतु ये सभी ग्रह सदैव गतिशील रहते हैं और नियमित अंतराल पर गोचर करते हैं। हर ग्रह का गोचर समय और प्रभाव अलग होता है। कुछ गोचर दैनिक/शीघ्र प्रभाव देते हैं, जबकि कुछ गोचर लंबे समय तक जीवन को दिशा देते हैं। इसी आधार पर वर्षभर की ज्योतिषीय गतिविधियां समझी जाती हैं।

वक्री और अस्त ग्रह गोचर के प्रभाव में बदलाव

गोचर के दौरान कई बार ग्रह वक्री या अस्त अवस्था में भी रहते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रह का परिणाम सामान्य से अलग हो सकता है और कभी बाधा के रूप में, तो कभी भीतर से सुधार और पुनर्विचार के रूप में भी सामने आ सकता है। इसी कारण गोचर का फल बताते समय ग्रह की चाल, स्थिति और अवस्था, इन सबका संयुक्त अध्ययन आवश्यक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

बुध ग्रह का गोचर

बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि बुध बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक ग्रह होता है। ज्योतिष की मानें तो जब बुध अपनी राशि बदलता है, तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शैली और कार्यक्षमता पर पड़ता है। आइए जानें इस साल के बुध के सभी गोचरों के बारे में।

राशि का नाम तिथि शुभ मुहूर्त  स्थिति
मकर राशि 17 जनवरी 2026,शनिवार 10:27 एएम मार्गी
कुंभ राशि 3 फरवरी 2026,मंगलवार 09:54 पीएम मार्गी
मीन राशि 11 अप्रैल 2026,शनिवार 01:20 एएम मार्गी
मेष राशि 30 अप्रैल 2026,गुरुवार 06:55 एएम मार्गी
वृषभ राशि 15 मई 2026,शुक्रवार 12:34 एएम मार्गी
मिथुन राशि 29 मई 2026,शुक्रवार 11:14 एएम मार्गी
कर्क राशि 22 जून 2026,सोमवार 03:41 पीएम मार्गी
मिथुन राशि 7 जुलाई 2026,मंगलवार 10:32 एएम वक्री
कर्क राशि 5 अगस्त 2026,बुधवार 07:58 पीएम वक्री
सिंह राशि 22 अगस्त 2026,शनिवार 07:33 पीएम मार्गी
कन्या राशि 7 सितम्बर 2026,सोमवार 01:35 पीएम मार्गी
तुला राशि 26 सितम्बर 2026,शनिवार 12:41 पीएम मार्गी
वृश्चिक राशि 2 दिसंबर 2026,बुधवार 05:30 पीएम मार्गी
धनु राशि 22 दिसंबर 2026,मंगलवार 07:42 एएम मार्गी

गुरु ग्रह का गोचर

गुरु ग्रह का गोचर व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, भाग्य, धर्म और विस्तार से जुड़ा होता है। इसके परिवर्तन से करियर, शिक्षा, विवाह और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। गुरु का शुभ गोचर जीवन में सकारात्मक अवसर और उन्नति के नए मार्ग खोलता है।

राशि   गोचर तिथि / अवधि
मिथुन राशि   1 जनवरी 2026 से 1 जून 2026 तक
कर्क राशि 2 जून 2026, मंगलवार, 02:25 एएम
सिंह राशि 31 अक्टूबर 2026, शनिवार, 12:50 पीएम

शुक्र ग्रह गोचर

शुक्र ग्रह का गोचर प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, सुख-सुविधा और भौतिक सुखों को प्रभावित करता है। जब शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करता है, तो रिश्तों में मधुरता, विलासिता और आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ता है। शुक्र का शुभ गोचर जीवन में प्रेम, आकर्षण और समृद्धि बढ़ाता है, जबकि अशुभ स्थिति में संबंधों में तनाव ला सकता है। आइए जानें साल 2026 के सभी शुक्र गोचर कब पड़ेंगे।

राशि का नाम तिथि शुभ मुहूर्त 
मकर राशि 13 जनवरी 2026,मंगलवार 04:02 AM,मार्गी
कुंभ राशि 6 फरवरी 2026,शुक्रवार 01:15 AM,मार्गी
मीन राशि 2 मार्च 2026, सोमवार 01:01 AM,मार्गी
मेष राशि 26 मार्च 2026,गुरुवार 05:13 AM,मार्गी
वृषभ राशि 19 अप्रैल 2026,रविवार 03:51 PM,मार्गी
मिथुन राशि 14 मई 2026, गुरुवार 10:58 AM,मार्गी
कर्क राशि 8 जून 2026,सोमवार 05:47 PM,मार्गी
सिंह राशि 4 जुलाई 2026,शनिवार 07:18 PM,मार्गी
कन्या राशि 1 अगस्त 2026,शनिवार 09:33 AM,मार्गी
तुला राशि 2 सितम्बर 2026,बुधवार 01:51 PM,मार्गी
कन्या राशि 6 नवंबर 2026,शुक्रवार 12:45 AM,वक्री
तुला राशि 22 नवंबर 2026,रविवार 05:38 PM,वक्री

राहु केतु का गोचर

साल 2026 में राहु और केतु की स्थिति महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रही है। राहु वर्ष की शुरुआत से कुंभ राशि में स्थित रहेगा, वहीं केतु सिंह राशि में गोचर करेगा। आइए जानें पूरे साल के प्रमुख गोचर कौन से हैं।

ग्रह का नाम  राशि गोचर अवधि 
राहु ग्रह  कुम्भ राशि 1 जनवरी 2026 से 5 दिसंबर 2026 तक
केतु ग्रह  सिंह राशि 1 जनवरी 2026 से 5 दिसंबर 2026 तक
राहु ग्रह  मकर राशि 5 दिसंबर 2026, शनिवार07:28 पीएम
केतु ग्रह  कर्क राशि 5 दिसंबर 2026, शनिवार, 07:28 पीएम

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;