किस देवता को पान के पत्ते पर लगाना चाहिए भोग?

हिंदू धर्म में पान के पत्ते को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में पान के पत्ते का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। 

Which deity Bhog should be Offered on betel leaf

(which deity bhog should be offered on betel leaf) हिंदू धर्म में पान का पत्ता महत्वपूर्णऔर शुभ माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से किया जाता है। पान का पत्ता शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं, पान का पत्ता देवी-देवताओं का निवास स्थान माना गया है। बता दें, पान के पत्ते के सिरे को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। बीच का भाग भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। तना देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पान के पत्ते का उपयोग आरती में भी विशेष रूप से किया जाता है। औषधि में भी पान के पत्ते का खास इस्तेमाल किया जाता है। अब ऐसे में पान के पत्ते में किन देवी-देवताओं को भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान शिव को लगाएं भोग

Mahashivratri  Dos and donts for happiness

भगवान शिव को पान का पत्ता चांदी या तांबे के थाल में रखकर, उस पर सुपारी, लौंग, इलायची, और कपूर रखकर भोग लगाना चाहिए। इससे लाभ हो सकता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

भगवान विष्णु को लगाएं भोग

भगवान विष्णु को पान के पत्ते पर तुलसी, कमल का फूल, और फल रखकर भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा जातक के ऊपर बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

भगवान गणेश को लगाएं भोग

भगवान गणेश को पान के पत्ते पर मोदक, लड्डू, और दूब रखकर भोग लगाना चाहिए। इससे बुध दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - शुक्रवार के दिन आजमाएं पान के पत्ते के ये 4 चमत्कारी उपाय, सास और पति हमेशा मानेंगे बात

मां लक्ष्मी को लगाएं भोग

मां लक्ष्मी को पान के पत्ते कमल का फूल, फल, और श्रीफल रखकर भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा माता लक्ष्मी हमेशा घर में वास करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा-पाठ में क्यों किया जाता है पान के पत्ते का इस्तेमाल, जानें महत्व

हनुमान जी को लगाएं भोग

hanuman ji ki puja

हनुमान जी को पान के पत्ते पर भोग लगाएं। साथ ही पान के पत्ते पर सिंदूर, लौंग, और गुड़ रखें। इससे मंगल दोष से छुटकारा मिल सकता है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। अगर आपके कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP