वक्त बदल चुका है। अब पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग होते हैं। कई बार ऐसा होता है जब दोनों की वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ में संतुलन नहीं बैठ पाता है। ऐसे में दोनों में अनबन और मतभेद की स्थितियां बन जाती हैं। मगर, इनसे बचा जा सकता है। इसके लिए आपके घर का वास्तु ठीक होना चाहिए। खासतौर पर आपके बेडरूम का वास्तु के हिसाब से ठीक होना बहुत जरूरी है। अगर, आप अपने घर को वास्तु के हिसाब से ठीक रखेंगी तो आप दोनों ही एक दूसरे को आसानी से समझ सकेंगे और आप दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए बढ़ता ही जाएगा। तो चलिए ‘वास्तु मिराकल’ की ओनर एवं वास्तु शास्त्र में गोल्ड मैडलिस्ट शालिनी गुप्ता से जानते हैं कि पति-पत्नी को एक दूसरे के लिए प्यार बढ़ाने के लिए घर के वास्तु का कैसे ध्यान रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर
आजकल बाजार में बेड की बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध हैं। मगर, पति-पत्नी को साथ में लकड़ी के बेड पर ही सोना चाहिए। इतना ही नहीं इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका बेडरूम घर के साउथ-वेस्ट दिशा में हो। इससे पति और पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।
केवल बेडरूम का सही दिशा में होना ही काफी नहीं है। बहुत जरूरी है कि कपल्स भी सही दिशा में सोएं। ऐसा करने से उनके रिलेशनशिप में हमेशा स्पार्क बना रहता है। आपको अपनी तकिया बेड के साउथ में रखनी चाहिए और इसी दिशा में सिर रख कर सोना चाहिए। अगर सोते वक्त आपकी दिशा सही होगी तो आप के रिश्ते में हमेशा चार्म बना रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में है मंदिर तो रखें इन 7 खास नियमों का ख्याल
कई बार देखा गया है कि पति पत्नी के बीच प्यार तो होता है मगर वह एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच अकारण ही अनबन बनी रहती है। अगर आप वास्तु का ध्यान रखेंगी तो आपके और आपके पति के बीच कोई अनबन नहीं होगी। इसके लिए आकपो अपने घर का नॉर्थ-ईस्ट पार्ट बिलकुल साफसुथरा रखना है। इस स्थान को साफसुथरा रखने के साथ-साथ आपको यहां ज्यादा सामान भी नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर मौजूद कमरे में आपको क्रिस्टल रखना चाहिए। यह आपको शांति देगा और आपके रिश्ते को सुधारेगा। साथ ही आप दोनों ही एक दूसरे को बेहत तरीके समझ पाएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।