
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी लंबे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को सोहेल खतुरिया संग शादी की थी। इसके लगभग 2 साल बाद ही कपल के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं और कल से चर्चा है कि हंसिका और सोहेल का तलाक हो गया है। बताया जा रहा है कि कपल ने आपसी सहमति से तलाक लिया है और अब दोनों के रास्ते पूरी तरह अलग हो चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि हंसिका के पति सोहेल कौन हैं और कपल के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी?

हंसिका मोटवानी के पति सोहेल खतुरिया बिजनेसमैन हैं। हंसिका, सोहेल की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सोहेल उनकी बेस्टफ्रेंड रिंकी बजाज के पति थे और हंसिका इन दोनों की शादी में शामिल भी हुई थीं। साल 2016 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इसके कुछ वक्त बाद ही रिंकी और सोहेल के तलाक हो गया। कुछ सालों बाद जब हंसिका ने सोहेल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया और एफिल टॉवर के सामने प्रपोजल की फोटोज शेयर कीं, जो हंसिका पर अपनी सहेली का घर तोड़ने के इल्जाम लगे। हंसिका-सोहेल की शादी की सभी रस्में धूमधाम से हुई थीं और इनकी शादी 'लव शादी ड्रामा' नाम से ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुई थी।

शादी के कुछ साल बाद ही इन दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, कपल ने कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं और परिवारों ने इन दोनों के बीच सुलह करवाने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी अब लीगली खत्म हो चुकी है। बता दें कि कपल ने शादी की फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी थी और एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ट एक्टर के तौर पर की थी। वह बतौर बाल कलाकार टीवी शो 'शाका लाका बूम-बूम' और ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा स्टारर 'कोई मिल गया' में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई सीरियल्स, साउथ की फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
हंसिका मोटवानी और सोहेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी तक तलाक को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि कपल ने वकील ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर तलाक की खबर को कंफर्म किया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Hansika Motwani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।