Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:03 AM IST
herzindagi
tips to prevent cut apples and potatoes from turning black

Kitchen Hacks: सेब और आलू काटते ही पड़ जाते हैं काले, तो फॉलाे करें ये खास ट्र‍िक; नहीं होंगे खराब

Apple And Potato Cutting Tips: हमारे यहां भारतीय रसोई में अक्सर ऐसा होता है कि जैसे ही हम सेब या आलू काटते हैं, कुछ ही देर में इनका रंग बदलने लगता है। ऐसे में ये द‍िखने में भी अच्‍छे नहीं लगते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं क‍ि इन्‍हें खाने के बजाय फेंक देते हैं। अच्छी बात तो ये है क‍ि आप कुछ आसान से ट्रिक्स अपनाकर इन्‍हें काला पड़ने से बचा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 12:13 IST

Kitchen Hacks: हमारे यहां भारतीय घरों में खाने-पीने की कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। यहां कई सारी सब्‍ज‍ियां और फल खाए जाते हैं। आलू तो एक ऐसी सब्‍जी है, जो हर क‍िसी को बहुत पसंद आती है। इसके ब‍िना तो कोई भी सब्‍जी अधूरी मानी जाती है। वहीं फलों की बात करें तो ज्‍यादातर घरों में सबसे ज्‍यादा सेब ही खरीदकर लाया जाता है।

हालांक‍ि, कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि आलू और सेब (Vegatable and Fruits Cutting Tips) को जब हम काटते हैं तो ये कुछ ही देर में काले पड़ जाते हैं। ऐसे में न तो इन्‍हें खाने का मन करता है और न ही बनाने का मन करता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे आप इस समस्‍या से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं-

tips to prevent cut apples and potatoes from turning black (1)

नमक वाले पानी में डाल दें आलू

अगर आप आलू काट रही हैं, तो उन्हें काटते ही ठंडे पानी में डाल दें। चाहें ताे आप पानी में नमक भी मि‍ला सकती हैं। अब 10 से 15 म‍िनट के ल‍िए आलू को इसी पानी में रहने दें। ऐसा करने से आलू का रंग नहीं बदलेगा।

यह भी पढ़ें- How To Clean Fridge Tray: गंदी हो गई है फ्रिज की ट्रे, तो बिना रगड़े इन 3 चीजों से मिनटों में चमकाएं

सेब पर लगाएं थोड़ा नींबू रस

अगर सेब भी काटने के बाद काला पड़ जाता है तो उसके ऊपर थोड़ा सा नींबू का रस लगा दें। नींबू में विटामिन C होता है, जो ऑक्सीडेशन के प्रॉसेस को स्‍लो कर देता है। इससे सेब लंबे समय तक सेब काले नहीं पड़ते हैं।\

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: मिर्च काटते समय अब हाथों में नहीं होगी जलन, बस अपनाएं ये स‍िंपल तरीके

पानी में डुबोकर रखें

अगर आपने सेब या आलू पहले से काटकर रख लिए हैं, तो उन्हें एक कटोरी पानी में पूरी तरह डुबोकर रख सकती हैं। ध्यान रखें कि टुकड़े पानी से बाहर न रहें। अगर आप इसे फ्रिज में रख देती हैं, तो इससे कुछ घंटों तक आलू और सेब की फ्रेशनेस भी बनी रहेगी।

tips to prevent cut apples and potatoes from turning black (2)

काम आएगा स‍िरके वाला पानी

अगर आपके घर में स‍िरका है तो आप इनसे भी कटे हुए आलू और सेब को काला होने से बचा सकती हैं। इसके लिए एक कप पानी में लगभग एक चम्मच व्‍हाइट व‍िनेगर म‍िला दें। अब इसमें कटे हुए आलू या सेब को 10 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इससे इनका रंग जल्दी नहीं बदलेगा।

यह भी पढ़ें- Papaya Cutting Hacks: सिर्फ 2 मिनट 10 सेकेंड में कट जाएगा पपीता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रिक, क्या अपनाया यह तरीका?

तो अगर आप भी कटे हुए आलू और सेब को काला होने से बचाना चाहती हैं तो ये तरीके अपना सकती हैं। इससे इनका रंग एकदम नहीं चेंज होगा। साथ ही इनकी फ्रेशनेस भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।