Thu Apr 16, 2026 | Updated 02:30 PM IST
fairy garden making tips

टूटे हुए गमलों से घर पर बनाएं Fairy Garden, खूबसूरत द‍िखेगा आपका आशि‍याना

घर सजाने के ल‍िए तो लाेग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। हालांक‍ि, नई-नई चीजें हर बार खरीदना आसान नहीं होता है। कई बार टूटी फूटी चीजें भी बहुत काम आ जाती हैं, जैसे कि टूटे हुए गमले। अक्‍सर हम इन्‍हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेक‍िन आप इससे Fairy Garden भी बना सकती हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती न‍िखरकर सामने आएगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 13:16 IST

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। ऐसे में लोग ढेर सारे पेड़-पौधे घर पर लगाते हैं। साथ ही पौधों के लिए डिजाइनर और कलरफुल गमलों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार ये गमले टूट जाते हैं। ऐसे में लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन टूटे हुए गमलों से भी आप गार्डन की खूबसूरती निखार सकती हैं?

जी हां, आप इन टूटे हुए गमलों का इस्तेमाल Fairy Garden बनाने के लिए भी कर सकती हैं। Fairy Garden छोटे-छोटे पौधों और डेकोरेटिव चीजों से बना एक मिनी गार्डन होता है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। ऐसे में हम आपको आज अपने इस लेख में टूटे गमलों से फेयरी गार्डन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

fairy garden making tips (2)

क्या होता है Fairy Garden?

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि फेयरी गार्डन होता क्या है? दरअसल, ये एक छोटा सा गार्डन होता है, जिसे गमले या किसी छोटे कंटेनर में सजाया जाता है। इसमें छोटे पौधे, स्टोन, छोटी मूर्तियां और डेकोरेटिव चीजें लगाई जाती हैं, जिससे ये किसी कहानी जैसा सुंदर लगता है।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स

कैसे बनाएं Fairy Garden?

  • सबसे पहले तो टूटा हुआ गमला लें, जिसमें डिजाइन बनाने की जगह हो। अगर गमला थोड़ा टूटा है, तो वही इसे और खूबसूरत बना देगा।
  • अब गमले में पहले थोड़ी मिट्टी डालें। नीचे छोटे पत्थर या कंकड़ रख दें, ताकि पानी जमा न हो।
  • अब ऐसे पौधे चुनें जो छोटे और कम मेंटेनेंस वाले हों, जैसे सक्युलेंट या छोटे फूल वाले पौधे।
  • इसके बाद छोटे-छोटे पत्थर, लकड़ी के टुकड़े या खिलौने लगा दें।
  • अब छोटी सी सीढ़ी, घर या फेयरी फिगर भी रख सकती हैं।
  • आप चाहें तो छोटा सा घर बनाकर उस पर लाइटें भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

Fairy Garden को खूबसूरत बनाने के टिप्स

  • गमले के टूटे हिस्से को डिजाइन की तरह इस्तेमाल करें
  • अलग-अलग लेवल बनाकर गार्डन को 3D लुक दे सकती हैं
  • लाइट या पत्थरों को कलर करके भी लगा सकती हैं

यह भी पढ़ें- घर की बालकनी में लगाएं रंग बदलने वाला फूल, उगाने का तरीका है आसान; खुशबू से महक जाएगा कोना-कोना

 

fairy garden making tips (3)

इन बातों का रखें ध्यान

  • ज्यादा पानी न डालें
  • पौधों को धूप जरूर मिले
  • समय-समय पर सफाई करें

यह भी पढ़ें- Tyre Reuse Ideas: पुराने टायर से ऐसे सजाएं अपनी बालकनी, जानें किन पौधों को इसमें लगाना सही?

तो अगर आप भी टूटे हुए गमलों को फेंक देती हैं, तो एक बार इनसे फेयरी गार्डन बनाकर जरूर देखिए। इससे आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- pinterest/PlusMood/Danielle Abram

Cover Image Credit- Pinterest/Jessica Welling Interiors | Modern Home Decor, Home Decor DIY's/Kimberly West

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।