Wed Apr 15, 2026 | Updated 03:56 AM IST
image

1 महीने हो गए लेकिन गमले में नहीं बढ़ रहा मिर्च का पौधा, जानें कारण और उपाय

घर में गमले में मिर्च उगाना आजकल बहुत लोगों को पसंद आने लगा है। इससे आपको घर पर फ्रेश मिर्च म‍िल जाता है। हालांकि, कुछ लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि पौधे को लगाए हुए एक महीने हो गए, लेक‍िन इसकी ग्रोथ नहीं हो रही है। ऐसे में आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर मिर्च के पौधे को फिर से अच्छी ग्रोथ दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 23:25 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में हर क‍िसी को गार्डनिंग का शौक होता है। जब गार्डन में ढेर सारे पेड़ पौधे लगे होते हैं तो घर की खूबसूरती भी चार गुना ज्‍यादा बढ़ जाती है। कोई फल-फूल लगाता है, तो कुछ लोग अपने घरों में ही सब्‍जि‍यां उगाना पसंद करते हैं। इससे आपको घर पर ही ताजी सब्‍ज‍ियां मिल जाती हैं। वरना बाजारों में तो अब ज्‍यादातर हाइब्र‍िड सब्‍ज‍ियां मि‍लने लगी हैं। मिर्च भी उन्‍हीं सब्‍ज‍ियों में से एक है ज‍िसे लोग घर पर उगाते हैं। हालांक‍ि, कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि एक महीने हो गए लेक‍िन मिर्च का पौधा बढ़ नहीं रहा है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम आपको इसके पीछे का कारण और पौधे को ग्रो कराने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

धूप की कमी

आपको बता दें क‍ि मिर्च के पौधे को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की धूप चाहिए होती है। अगर आपका गमला ऐसी जगह रखा है जहां धूप कम आती है, तो पौधा ठीक से नहीं बढ़ पाएगा। इसके ल‍िए गमले को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो, जैसे छत या बालकनी।

green chili plant

ज्यादा या कम पानी देना

कई बार लोग गलत‍ियां कर देते हैं क‍ि बहुत ज्‍यादा पानी दे देते हैं या कम देते हैं। ज्‍यादा पानी देने से जड़े सड़ जाती हैं और कम पानी देने से पौधा मुरझा जाता है। ऐसे में मिट्टी को हल्का नम रखना सबसे जरूरी है। जब आप देखें क‍ि ऊपर की मिट्टी सूख गई है तो थोड़ा पानी दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के पौधे में नहीं लग रहे हैं फल और फूल? जड़ में डालें यह 1 चीज...भर जाएगा गमला

सही मिट्टी न होना

मिर्च के पौधे के ल‍िए म‍िट्टी का भी सही होना बहुत जरूरी है। अगर म‍िट्टी बहुत हार्ड होगी तो पौधे की जड़ तक हवा नहीं पहुंच पाएगी। साथ ही इस तरह की म‍िट्टी से पौधे को पोषण भी नहीं म‍िल पाता है। इसल‍िए गार्डन सॉइल में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिला दें। इससे मिट्टी पोषण वाली बन जाती है।

chili plant care

गमला छोटा होना

मिर्च का पौधा लगाने के ल‍िए हमेशा बड़े गमले का ही इस्‍तेमाल करना सही होता है। छोटा गमला होने पर जड़ें फैल नहीं पाती हैं। इसके ल‍िए कम से कम 10 से 12 इंच का गमला ही लें। पौधे का ख्याल रखने का तरीका पता होगा, तो इसमें फल अच्छे से आएंगे। 

यह भी देखें- Ghar Me Parwal Kaise Ugaye: बिना खर्च किए बेल से गुच्छे भर निकलेंगे परवल, अगर जड़ के पास डालेंगी घर में मौजूद इन चीजों से बनी खाद

खाद की कमी

पौधे को बढ़ने के लिए समय-समय पर पोषण चाहिए होता है। अगर आप पौधे में खाद नहीं डालेंगी तो इसकी ग्रोथ रुक जाएगी। ऐसे में हर 10 से 15 दिन में ऑर्गेनिक खाद जैसे वर्मी कंपोस्ट गमले में जरूर डाल दें।

तो अगर आप ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका मिर्च का पौधा फिर से तेजी से बढ़ने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।