Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:39 AM IST HZ Awards 2026
how to grow yesterday today and tomorrow plant

घर की बालकनी में लगाएं रंग बदलने वाला फूल, उगाने का तरीका है आसान; खुशबू से महक जाएगा कोना-कोना

अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन को यून‍िक बनाना चाहती हैं, तो वही गुलाब, गेंदा, गुड़हल या रातरानी के पौधे ही क्यों लगाना? कुछ ऐसा लगाइए जो हर दिन आपको नया सरप्राइज दे सके। मुझे हाल ही में एक ऐसे पौधे के बारे में पता चला है, जिसके फूल हर दिन अपना रंग बदलते हैं। हम आपको इस पौधे के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 20:30 IST

Gardening Tips: आज के समय में हर कोई अपने घर की खूबसूरती निखारने के लिए क्या कुछ नहीं करता है। कोई ढेर सारे पेड़-पौधे लगाता है, तो कुछ लोग कंट्रास्ट पेंटिंग करवाते हैं। इसके अलावा अब घर के बाहर स्टैच्यू बनाने का ट्रेंड भी छाया हुआ है। हालांकि, इन सबमें सबसे आसान गार्डनिंग ही है। इससे कई फायदे भी मिलते हैं। पहला तो ये कि आपको घर पर ही ढेर सारे ताजे फल-फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। दूसरा ये कि घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ हवा भी ताजी-ताजी आती है।

इससे पूरे घर का वाइब ही चेंज हो जाता है। आमतौर पर लोग घरों में गेंदा, गुड़हल, गुलाब जैसे फूलों के पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आपने ऐसे किसी फूल के बारे में सुना है, जो हर दिन अपना रंग बदलता है, जिसके फूल आज बैंगनी दिखे, अगले दिन लैवेंडर और फिर तीसरे दिन सफेद? अगर नहीं, तो हम आपको इसी यूनिक पौधे के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

yesterday today and tomorrow plant (1)

क्या है इस पौधे का नाम?

इस पौधे का नाम है Brunfelsia Pauciflora है, जिसे Yesterday, Today and Tomorrow भी कहा जाता है। ये पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसकी खुशबू खासकर रात में पूरे घर को महका देती है। अगर आप बालकनी या गार्डन को नया लुक देना चाहती हैं, तो ये पौधा लगा सकती हैं। इससे जब काेई आपके घर के सामने से गुजरेगा तो एक बार रुककर खूबसूरती जरूर देखेगा।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

इस पौधे की खासियत भी जानें

इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके फूल ही हैं, जो समय के साथ रंग बदलते रहते हैं। पहले ये डार्क पर्पल होते हैं, फिर इनका कलर लाइट लैवेंडर हो जाता है। सबसे आखिरी में ये सफेद रंग के हो जाते हैं। अगर इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो ये पूरे साल आपको अच्छे फूल दे सकते हैं। हालांकि, ये गर्म मौसम में काफी अच्छे से ग्रो करता है।

कैसे लगाएं ये पौधा?

आप इसे आसानी से गमले में लगा सकती हैं। इसके लिए आपको मिट्टी सही तरीके से तैयार करना होगा-

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

  • 2 हिस्सा बगीचे का नॉर्मल मिट्टी लें
  • 1 हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट
  • 1 हिस्सा रेत या पर्लाइट
  • 1 हिस्सा कोकोपीट

इन सबको मिलाकर हल्की और पानी निकलने वाली मिट्टी तैयार करें। चाहें तो थोड़ी इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती भी मिला सकती हैं, इससे मिट्टी थोड़ी उपजाऊ हो जाती है, जो इस पौधे के लिए अच्छी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

कटिंग से ऐसे उगाएं पौधा

  • लगभग 8 इंच लंबी मजबूत टहनी लें
  • नीचे की पत्तियां हटा दें
  • ऊपर एक से दो पत्तियां रहने दें
  • नीचे का हिस्सा तिरछा काटें
  • अब इसे नम मिट्टी में दो से तीन इंच की गहराई में लगा दें
  • इसके बाद इसे हल्की रोशनी में रखें
  • अब ऊपर से ढक दें (ध्यान रहे कि प्लास्टिक पौधे को छुए नहीं)
  • लगभग 4 से पांच हफ्तों में इसमें जड़ें आ जाती हैं

yesterday today and tomorrow plant (2)

कितनी धूप और पानी चाहिए?

आपको बता दें कि इस पौध काे बहुत तेज धूप की जरूरत नहीं होती है। अगर आपकी बालकनी में डायरेक्ट तेज धूप आती है, तो इसे थोड़ी छांव वाली जगह पर रख दें। पानी इतना दें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन पानी जमा न हो। अगर आप ज्यादा पानी देती हैं तो इससे जड़ें खराब हो सकती हैं।

देखभाल कैसे करें?

अगर आप चाहती हैं कि पौधे में ज्यादा फूल आएं, तो महीने में एक बार फास्फोरस वाली खाद जरूर दें। साथ ही सूखी पत्तियां और मुरझाए हुए फूल हटाती रहें। समय-समय पर हल्की कटिंग जरूर करें। साथ ही पत्तियों पर पानी का स्प्रे करें। इससे पत्तियां साफ सुथरी नजर आएंगी। अगर पौधे में कीड़े लग जाएं तो नीम तेल का स्प्रे कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे

इन बातों का रखें ध्यान

  • गमले का साइज थोड़ा बड़ा रखें
  • शुरुआत में इसे ज्यादा इधर-उधर न रखें
  • समय-समय पर खाद पानी देते रहें

तो अगर आप भी अपनी बालकनी को थोड़ा यूनिक और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ये रंग बदलने वाला पौधा लगा सकती हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसे उगाने का तरीका और देखभाल भी बहुत आसान है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Insdide Image Credit- istock
Cover Image Credit- youtube/Jeff Wortham

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।