
कई बिल्डिंगों में या घरों में बहुत ज्यादा खारा पानी आता है। यह इतना ज्यादा नमकीन होता है कि इसे मुंह में डालने का भी मन नहीं करता। खाने पानी के बहुत ज्यादा नुकसान होते हैं, क्योंकि इससे आपकी स्किन भी खराब होती है और बालों के लिए भी अच्छा नहीं होता। हालांकि, यह केवल आपके शरीर को नहीं बल्कि आपकी बाथरूम के नल और बाल्टी पर भी दाग बना देता है। बाल्टी पर जमा निशान आप आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन नल पर धीरे-धीरे इससे जंग लगने लगता है। यह जंग इतना मजबूत होता है कि इससे कुछ ही दिनों में नल काला लगने लगता है। आपने भी अगर घर में नए नल लगवाएं हैं, तो आपको इसकी सेफ्टी के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सफाई पर ध्यान नहीं देंगी, तो आपके बाथरूम का नल भी काला दिखने लगेगा और गंदा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे नल को खारे पानी के असर से बचाया जा सकता है।
आप चाहती हैं कि नल खराब न हो, तो इसके लिए आपको खुदी ही रोज ख्याल रखना होगा। आप नल के पास एक सूखा कपड़ा रखें और जब भी नल यूज करें, तो इसे कपड़े से साफ कर दें। साफ करने पर खारा पानी नल पर लगा नहीं रहता और जंग भी नहीं लगता। अगर आप इसे साफ नहीं करेंगी, तो पानी ज्यादा देर तर रुका रहेगा और पानी नल पर ही सूख जाएगा, जिससे जंग लगना शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- शर्ट का पीला कॉलर अब चमकेगा दूध जैसा सफेद, वॉशिंग मशीन में डालने से पहले बस लगा दें यह 1 चीज

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की जाली में अंदर की तरफ फंसे बालों के गुच्छे से हैं परेशान? अपनाएं ये 2 मिनट वाले हैक्स; नाली हो जाएगी चकाचक
इसके अलावा आप हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।