
तवे पर काला कार्बन जमना कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन अगर आप इसे साफ नहीं करेंगी, तो यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि, यह थोड़ा-थोड़ा करके रोज आपके शरीर में जा रहा है। यह कार्बन केवल तवे पर नहीं बल्कि कढाई पर भी जमा होता है। अगर आप सही से इसकी सफाई करेंगी, तो इसे आप मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको हर दिन तवा साफ करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह काला कार्बन एक दिन में जमा नहीं होता। यह रोज थोड़ा- थोड़ा करके जमा होता जाता है और सफाई नहीं करने की वजह से तवे पर इसकी मोटी परत जमा हो जाती है। इसकी वजह से आपकी रोटियां जलती भी है और अच्छे से नहीं बनती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको काला कार्बन कैसे जमा होता है और कैसे आप इसे साफ कर सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
काला कार्बन तेज आंच पर रोटी पकाने से भी जमा होता है। अगर आप रोज तेज आंच पर तवा रखेंगी, तो पराठे के तेल और परथन की वजह से यह काली परत जल-जलकर तवे पर जमा होती रहती है। यह खाने कण होते हैं, जो तवे पर जमा होते हैं। रोटी और पराठे बनाते समय यह ज्यादा जमता है। शुरुआत में आपको पतली परत की वजह से यह ज्यादा नजर नहीं आता, लेकिन रोज सफाई नहीं करने की वजह से परत मोटी हो जाती है। इसके अलावा नमी वाले तवे को सीधे गैस पर रखने से भी ऐसा होता है।

तवे को गर्म करें- अगर आप तवे की कालिख आसानी से साफ करना चाहती हैं, तो आपको पहले तवे को गर्म करना है। जब तवा गर्म हो जाए, तो इसे संभालकर हैंडल से पकड़े। अब किसी लंबे नुकीली चीज को तवे की काली परत पर घीसें। आप किचन में यूज होने वाले पलटा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे काली परत तवे पर रगड़ने से गिरने लगेगी। इसके बाद जब तवा ठंडा हो जाए, तो इसे स्क्रब की मदद से धो लें।
इसे भी पढ़ें- प्याज को तवे पर रगड़ने के बाद इसपर नींबू का रस डालने से क्या होगा? एक बार सफाई के इस हैक को फॉलो करके देखिए

image credit- Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।