
Kitchen Hacks: नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल आजकल हर किसी के घर में होने लगा है। कई लोग रोटियां भी अब लोहे के तवे पर बनाने की बजाय नॉन-स्टिक तवे पर ही बनाने लगे हैं। ज्यादातर लोग नॉन-स्टिक तवे का इस्तेमाल, चीला, डोसा और उत्तपम बनाने के लिए करते हैं। सुबह के नाश्ते में बनने वाले चीला, डोसा और उत्तपम जैसी चीजें कई घरों में नॉर्मल है। अगर हर दिन नॉन स्टिक तवे का यूज कर रही हैं, तो इसे आप हर दिन धो भी रही होंगी। इस तवे की समस्या यह है कि अगर आप इसे सही से नहीं धोती हैं, तो इसकी कोटिंग खराब हो जाती है। ऐसे में कोटिंग खराब होना सेहत के साथ-साथ तवे के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसी स्थिति में आपको तवा बदलना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नॉन-स्टिक तवा धोने का सही तरीका बताएंगे।
नए तवे को साफ रखने के चक्कर में कई लोग स्टील वूल या हार्ड स्क्रबर से रगड़ने लगते हैं। उन्हें लगता है कि बर्तन है, तो साफ रहना चाहिए। ध्यान रखें कि नॉन-स्टिक तवे को हार्ड स्क्रब से रगड़ने पर इसकी कोटिंग खराब हो जाती है। रोज-रोज ऐसा करने पर तवे की कोटिंग खराब हो जाती है और तवे पर चीला नहीं बन पाता और फटने लगता है। नॉन-स्टिक कोटिंग पर स्क्रैच आ जाते हैं, यह आपको दिखाई नहीं देगा, लेकिन खाना चिपकने लगता है।
इसे भी पढ़ें- प्याज को तवे पर रगड़ने के बाद इसपर नींबू का रस डालने से क्या होगा? एक बार सफाई के इस हैक को फॉलो करके देखिए
कई लोग सोचते हैं कि स्क्रब का इस्तेमाल नहीं हो सकता, तो गर्म पानी से धो लेते हैं। इससे तेल भी साफ हो जाएगा और रगड़ने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़गी। हालांकि, ऐसा नहीं है। ज्यादा गर्म पानी से नॉन स्टिक तवे तो धोना उसकी कोटिंग खराब कर देता है। इससे केवल कोटिंग नहीं बल्कि तवे का रंग भी उतरने लग सकता है। जब भी आप चीला बनाएंगी, तो यह चीले में लगकर आपके शरीर में जाएगा, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप हल्के गर्म पानी में डालकर इसे धोएंगी, तो दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढे़ं- मिक्सी के जार को उल्टा करके उसमें कोल्ड ड्रिंक डालने से क्या होगा? यह हैक फॉलो कर लिया तो सबको बताएंगी आप

कई लोग नॉन स्टिक तवे को धोने के तुरंत बाद गैस पर इसे रख देती हैं। ठंडे से अचानक तापमान बदलने से कोटिंग पर असर पड़ता है, जिससे तवा जल्दी खराब होता है। 3 से 4 महीने में ही आप देखेंगी की तवे पर चीला बन नहीं रहा और फट रहा है। इसलिए, तवे को सुखाने के बाद ही इसपर चीला बनाएं। पहले तवे को अच्छे से सूखा लें, फिर हल्की आंच पर रखें। इसके बाद खाने की चीजें बनाएं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।