
किचन में कड़ाही जल जाना किचन की सबसे आम समस्याओं में से एक है। किचन में काम करते समय एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है। कई बार आपका ध्यान हटते ही सब्जी की कड़ाही जल जाती है और उसमें जले हुए निशान दिखाई देने लगते हैं। जली हुई कड़ाही को साफ करना महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है और कई बार तो घंटों तक रगड़ने के बाद भी दाग जिद्दी बने रहते हैं। ऐसे में आप कई बार केमिकल क्लीनर का सहारा भी ले लेती हैं जिससे कड़ाही की क्वालिटी भी खराब हो सकती है और इसमें बना खाना बाद में आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान हैक्स आजमाएंगी तो आपकी कड़ाही के जिद्दी से जिद्दी जले हुए निशान हटाने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानें जली कड़ाही साफ़ करने के कुछ तरीके जिन्हें आप घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से ही साफ कर सकती हैं। ये नुस्खे मैंने भी आजमाए हैं और मेरे किचन के बर्तनों में भी पहले से ज्यादा चमक आ गई है।

प्याज सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि बर्तनों की सफाई के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। अगर आपको स्टील की कड़ाही जरूरत से ज्यादा जल गई है और उसकी सफाई करना भी मुश्किल हो रहा है तो एक आसान नुस्खा है जिससे आप मिनटों में इसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप प्याज और सिरके का इस्तेमाल करें। आप एक प्याज काट लें और उसका छिलका न उतारें और इसे जले हुए बर्तन में डाल दें। इसमें एक कप सफेद सिरका डालें और लगभग 5 मिनट तक इसे कड़ाही में डालकर उबालें। इससे आपकी गंदी से गंदी कड़ाही भी मिनटों में साफ़ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: कड़ाही के काले होते कोनों को साफ करेगी ये ट्रिक, बस 10 मिनट में चमकेगा बर्तन
आलू में मौजूद स्टार्च जली हुई कड़ाही की सफाई में मदद करता है। इसके लिए आप एक आलू को काट लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर कढ़ाही के जले हुए हिस्से को अच्छी तरह से रगड़ें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 5 मिनट बाद इसे पानी से धो लें और इस नुस्खे से कड़ाही मिनटों में साफ हो जाएगी। आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं इससे आपकी कड़ाही नए जैसी बनी रहेगी। आलू एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है और कड़ाही के दाग हटाने में मदद करेगा।

बची हुई चायपत्ती को अब फेंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जली हुई कड़ाही साफ करने में काम आ सकती है। इसके लिए कड़ाही में पानी भरें और उसमें इस्तेमाल की हुई चायपत्ती डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। उबालने से जला हुआ हिस्सा ढीला पड़ने लगता है। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तब स्क्रबर से हल्के हाथों से इसे रगड़ें। चाय में मौजूद टैनिन जले हुए दाग को हल्का करने में मदद करेगा और जमी हुई गंदगी भी आसानी से निकल जाएगी। इस आसान नुस्खे से बिना ज्यादा मेहनत के ही कड़ाही साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: इस 1 रुपये की चीज की मदद से करें काली कढ़ाई को मिनटों में साफ
अगर आप भी इन आसान हैक्स से किचन की कड़ाही साफ करेंगी तो ये हमेशा नई जैसी चमकती रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।