herzindagi
shimla manali to gulmarg snowfall dates in february 2026

शिमला- मनाली से लेकर गुलमर्ग तक, जानें इन पहाड़ी जगहों पर फरवरी में कब पड़ेगी बर्फ?

स्नोफॉल का मजा उठाने का प्लान बना रहे लोगों को ध्यान रखना होगा कि जिस दिन बर्फबारी की बात कही जाती है, जरूरी नहीं है कि उसी दिन बर्फ पड़। लेकिन संभावना जताई गई तारीख के आस-पास स्नोफॉल हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 16:05 IST

पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में फरवरी में हजारों लोग स्नोफॉल देखने का मन बना रहे हैं। हालांकि, अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि, जिन दिनों पर वह टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचते हैं, उसी समय स्नोफॉल नहीं होता। वह छुट्टी प्लान जिस समय करते हैं उस समय बर्फबारी नहीं होती, लेकिन जैसे ही वह वापस अपने शहर आते हैं, उन्हें स्नोफॉल की खबरें पढ़ने को मिलने लगती है। ऐसे में लोगों को वापस आने के बाद काफी अफसोस होता है। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए, इसलिए आप कुछ डेट फिक्स करके जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी में कुछ ऐसे दिन बताएंगे, जब बर्फ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आपके लिए यह जानकारी फायदेमंद हो सकती है।

मनाली में कब पड़ेगी बर्फ

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते की मंगलवार यानी 10 फरवरी को बर्फ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ध्यान रखें कि ऐसा जरूरी नहीं है कि उसी दिन बर्फ पड़े, लेकिन हो 10 फरवरी के आस-पास के दिनों में लाइव स्नोफॉल का नजारा देखने का मौका मिल सकता है। इसलिए अगर आप मनाली ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रख सकती हैं। ध्यान रखें कि पहाड़ बर्फ के सफेद चादर से पहले ही ढके हुए हैं, आप लाइव स्नोफॉल नहीं देख पाती हैं, तो भी बर्फ से ढकी सड़कें और पहाड़ देख सकती हैं।

manali weather

गुलमर्ग में कब पड़ेगी बर्फ

संभावना जताई जा रही है कि गुलमर्ग में 6, 9,10 और 11 फरवरी को आप लाइव स्नोफॉल का नजारा देख सकती हैं। इन दियों यहां लगातार बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अगर आप फरवरी में गुलमर्ग जाने का प्लान कर रही हैं, तो इन तारीखों पर जा सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बर्फबारी की दौरान सड़कों पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- बर्फ देखने के लिए केवल शिमला-मनाली क्यों जाना? इन पहाड़ी जगहों पर भी मिलेगा आपको Snowfall का मजा, लोकेशन सेव कर लें

Gulmarg weather

मुनस्यारी

उत्तराखंड के मुनस्यारी में फरवरी के दूसरे हफ्ते में बर्फ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यहां 10, 11 और 12 फरवरी को आप लाइव बर्फबारी का नजारा देख सकते हैं। अगर आप सोच रही हैं कि कैसे ट्रिप प्लान किया जाए, तो इन दिनों को ध्यान में रखकर पहाड़ों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भले ही पहाड़ सफेद चादर से ढके होंगे, लेकिन आप लाइव गिरते हुए बर्फ के नजारे भी देख सकेंगी।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक, इन जगहों पर सर्दी में तापमान गिरा, घूमने के शौकीन लोग बना सकते हैं ट्रिप प्लान

मुनस्यारी snow

स्पीति घाटी और किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी और किन्नौर में भी फरवरी के दूसरे हफ्ते में स्नोफॉल की संभावना जताई गई है। अगर आप लाइव बर्फबारी देखने के लिए स्पीति घाटी जाना चाहते हैं, तो 9 फरवरी के बाद ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

spiti ghati snow

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और मैक्लोडगंज में 9 फरवरी के बाद यात्रियों को लाइव बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।