herzindagi
hill station budget plan for honeymoon trip

पहाड़ों पर हनीमून मनाने का सोच रहे हैं? तो एक बार इन जगहों पर घूमने का बजट देख लें

कुछ हिल स्टेशन में लोकल बस या शेयर टैक्सी उपलब्ध होती हैं। लेकिन हर जगहों पर ऐसी सुविधाएं नहीं मिलती। ऐसे में आपको पर्सनल गाड़ी बुक करनी पड़ती है, जो महंगी पड़ती है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 17:10 IST

भारत में कुछ हिल स्टेशनों पर पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगता। ये ज्यादा ऊंचाई पर नहीं होते हैं, इसलिए परिवहन साधन मिलना भी आसान होता है। लेकिन जैसे-जैसे आप और भी ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर जाते हैं, तो बजट बढ़ता जाता है। क्योंकि, ऊंचाई पर साधन के साथ-साथी  चीजें पहुंचाना भी मुश्किल होता है। खाने-पीने से लेकर हर चीजें, नीचे से ऊपर पहुंचाने की वजह से ही इसका कोस्ट बढ़ जाता है। लोकप्रिय जगहों पर बजट होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन अगर यह ऊंचाई पर स्थित है, तो आपको सस्ते होटल मिलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप हनीमून के लिए पहाड़ों वाली जगहें सर्च कर रहे हैं और बजट जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

मनाली और शिमला में हनीमून ट्रिप का बजट (Affordable Honeymoon Destinations)

hill station budget plan for honeymoon tripss

ये दोनों ही जगहें भारत में हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां आपको हर मौसम भीड़ देखने को मिलेगी। बजट में हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे लोग यहां आते हैं। अगर आप यहां खर्चे करते हुए ध्यान रखेंगे, तो 2 से 3 दिनों का ट्रिप आसानी से 20 हजार में पूरा कर लेंगे। क्योंकि, यहां 1200 से 1500 रुपये के भी होटल मिल जाते हैं। घूमने के लिए साधन पर खर्च ज्यादा होता है, इसलिए कोशिश करें कि पैदल ही यात्रा करें। इससे आप ज्यादा दिन बिता पाएंगे और होटल पर पैसों को खर्च कर सकते हैं। अगरसस्ती पहाड़ी जगहपर घूमना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें-Pahalgam Attack के बाद कश्मीर हनीमून ट्रिप कैंसिल कर दिया है? तो इतने ही बजट में देश की इस खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं आप

कश्मीर और लद्दाख

hill station budget plan for honeymoon tripgg

ये दोनों ही जगहें भारत में हनीमून के लिए महंगी हैं। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका बजट अच्छा होना चाहिए। क्योंकि, ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां हर चीजें महंगी हैं। यहां बोटिंग से लेकर शहर में घूमना ही सबसे ज्यादा महंगा है। इसके अलावा यहां होटल भी सस्ते नहीं है। इसलिए, अगर यहां हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 2 से 3 दिन के ट्रिप के लिए 30 हजार से 40 हजार रुपये का बजट लेकर चलना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां एक से एक एक्टिविटी होती है, कश्मीर जाने के बाद आप इनका मजा लिए बिना वापस नहीं आना चाहेंगे। ऐसे में खर्चे तो होंगे ही। इसी तरह लद्धाख भी आपको महंगा लगेगा। यहां घूमने के लिए भी 40 हजार रुपये तक आपका बजट होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-भारत में हनीमून के लिए 3 सस्ती जगहें, यहां 20 हजार में घूम आएंगे आप

ऊटी और दार्जिलिंग

hill station budget plan for honeymoon tripkk

ये दोनों जगहें आपको कश्मीर और लद्दाख से सस्ती लगेंगी। हालांकि, ये मनाली और शिमला जैसी जगहों से मंहगी है। यहां हनीमून ट्रिप पर आपको 2 से 3 दिनों के लिए 25 से 30 हजार रुपये का खर्चा करना होगा। अगर आप खर्चों पर ध्यान रखते हैं, तो बजट कम हो सकता है। लेकिन एक अच्छी ट्रिप के लिए 30 हजार रुपये तक खर्च जाएगा है। यहां का मौसम गर्मियों में भी अच्छी रहता है, इसलिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहांबजट में होटलभी मिल जाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।