
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद लोग हनीमून पर जाते हैं। ये वही मौका होता है जब कपल्स एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। जैसे शादी की तैयारी करनी होती है, उसी तरह हनीमून पर जाने के लिए भी कपल्स काे खास तरह की प्लानिंग करनी पड़ती है और तैयारियां भी करनी पड़ती हैं। डेस्टिनेशन, टिकट, होटल बुकिंग, सब कुछ देखना पड़ता है।
हालांकि, हनीमून की पैकिंग बाकी ट्रिप के मुकाबले थोड़ी अलग होती है। शादी की थकान के बाद ये वो समय होता है जब आप सिर्फ रिलैक्स करना चाहती हैं, लेकिन अगर जरूरी सामान छूट जाए तो पूरा मूड ही खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको पैकिंग करते समय कौन-कौन से सामान जरूर रखने चाहिए। आइए जानते हैं-
-1771764514075.jpg)
कपड़ों से पहले ताे आपको अपनी आइडी कार्ड, टिकट, होटल की कन्फर्मेशन और ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़े पेपर एक छोटे से अलग पाउच में जरूर रख लें।
यह भी पढ़ें- Hidden Peaks Of India: माउंट एवरेस्ट तो सब जानते हैं, लेकिन देखने लायक हैं भारत की इन 3 चोटियों के व्यूज
पर्सनली कैरी-ऑन बैग जरूर साथ में रखें। इसमें आप वो सामान रखें जो तुरंत काम आए। जैसे- फोन और चार्जर, पैसे और कार्ड, दवाइयां, लिप बाम या स्किन केयर प्रोडक्ट, हेडफोन।
हनीमून पर घूमने-फिरने के अलावा आराम भी करना होता है। ऐसे में आपको ऐसे कपड़े पैक करने चाहिए, जो कंफर्टेबल हों। एक दो अच्छे आउटफिट डिनर या किसी खास शाम के लिए रख सकती हैं। मौसम के हिसाब से जैकेट या स्वेटर, नाइटवियर, इनरवियर और मोजे जरूर रखें। फुटवियर भी सोच समझकर रखें।
-1771764612895.jpg)
यह भी पढ़ें- Honeymoon Destinations 2026: 7 विदेशी डेस्टिनेशन पर मनाएं हनीमून, हर पल बनेगा यादगार
शादी के बाद स्किन पहले ही थकी होती है। इसलिए अपनी बेसिक केयर वाली चीजें जरूर रखें। जैसे- ब्रश और पेस्ट, फेस वॉश और मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन, डियो, कंघी और हेयर प्रोडक्ट। एक छोटा सा मेकअप का किट भी जरूर रखें।
इस ट्रिप में थोड़ा रोमांस भी जरूर पैक होना चाहिए। आप अपने साथ खूबसूरत नाइट ड्रेस, लाइट ज्वेलरी सेट भी पैक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भारत के सबसे Romantic Honeymoon Destinations कौन से हैं? साल 2026 में जरूर घूम आएं ये जगहें
तो अगर आप भी शादी के बाद हनीमून पर जा रही हैं तो इन चीजों की पैकिंग जरूर करें। इससे आपको वहां कोई परेशानी नहीं होगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।