Tue Apr 14, 2026 | Updated 09:43 AM IST
3 hacks to make your unfortunate seat journey easier

ट्रेन के लंबे सफर में सीट Uncomfortable लगती है? ये हैक्‍स आएंगे काम

ट्रेन से ट्रैवल करना बहुत लोगों को पसंद होता है। खिड़की से बाहर के नजारे देखना, आराम से बैठकर टाइम स्‍पेंड करना, ये सब अपने आप में एक अच्छा एक्‍सपीर‍ियंस होता है, लेकिन जब सफर लंबा हो, जैसे 8-10 घंटे या उससे ज्यादा, तब वही सीट Uncomfortable लगने लगती है। अगर आप भी ऐसी दिक्कत महसूस करती हैं, तो कुछ आसान हैक्‍स अपनाकर अपने सफर को आरामदायक बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 11:53 IST

हमारे यहां भारत में हर कोई ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करता है। ये एक कंफर्टेबल और सबसे चीप ऑप्‍शन होता है। एक ओर जहां लोग लंबे समय के ल‍िए फ्लाइट लेते हैं, वहीं, दूसरी ओर ट्रेन का भी अपना एक अलग मजा होता है। जब हम व‍िंडो से बाहर का नजारा देखते हैं तो काफी अच्‍छा फील होता है। हालांक‍ि, कई बार लोगों को लंबे सफर के दौरान असुव‍िधा होने लगती है। कभी पीठ में दर्द होने लगता है तो कभी ठीक से नींद नहीं आती। कभी बार-बार बैठने की पोजीशन बदलनी पड़ती है। खासकर अगर सीट पर जगह कम हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। अगर आप भी ट्रेन के लंबे सफर में ऐसी दिक्कत महसूस करती हैं, तो हम आपको कुछ आसान से हैक्‍स बता रहे हैं। इससे आपका सफर थोड़ा ज्यादा आरामदायक बन जाएगा। आइए जानते हैं-

छोटा तकिया या नेक पिलो साथ रखें

लंबे सफर में गर्दन और पीठ को सपोर्ट देना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप भी सफर पर न‍िकलें तो घर से छोटा तकिया या नेक पिलो साथ लेकर जा सकती हैं। इससे आपको बैठते समय और सोते समय काफी आराम मिलेगा।

Train travel tips

कंबल या चादर रखें

वैसे तो एसी कोच में आपको ब्‍लैंकेट और पि‍लो म‍िल जाते हैं, लेक‍िन अगर आप जनरल कोच में ट्रैवल कर रही हैं तो कंबल या चादर भी साथ जरूर रखें। क्‍योंक‍ि ट्रेन में कई बार सीट साफ नहीं लगती या ठंड लगने लगती है। ऐसे में अपना कंबल या चादर रखना अच्छा रहता है। इससे आप सीट को कवर भी कर सकती हैं और आराम से सो भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में मिल गई है मिडल बर्थ? बोर होने के बजाय इन 3 तरीकों से सफर को बनाएं यादगार

सही पोजीशन में बैठें

लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना हर क‍िसी के ल‍िए पीठ दर्द का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी पोजीशन बदलती रहें। कभी सीधा बैठ जाएं तो कभी थोड़ा टेक लगाकर बैठ सकती हैं। इससे आपकी बॉडी को भी आराम म‍िलेगा।

Comfortable train journey

पैरों को स्ट्रेच करते रहें

अगर जगह मिले, तो ट्रेन में भी आप थोड़ी-थोड़ी देर में पैरों की स्‍ट्रेच‍िंग कर सकती हैं। इसके ल‍िए अपने पैरों को फैलाएं या थोड़ा हिलाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और पैरों में अकड़न नहीं होती है।

वॉक भी कर लें

लंबे सफर में बीच-बीच में उठकर आप थोड़ी देर चल भी सकती हैं। इससे आपका शरीर जाम नहीं होगा और आपकी थकान भी कम होगी। सफर के दौरान कौन सी सीटें अच्छी हैं, यह जानकारी भी आपको पता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Rail Ticket Cancellation Rules: रेलवे का नया टिकट कैंसिलेशन नियम क्या है? जानें इससे यात्रियों को फायदा होगा या नुकसान

Long train journey comfort

इयरफोन और आई मास्क रखें साथ

अगर आपको शोर या लाइट से परेशानी होती है, तो इयरफोन और आई मास्क भी जरूर रखें। इससे आप आसानी से आराम कर सकती हैं और नींद भी अच्छी आती है।

तो अगर आप भी ये छोटे-छोटे हैक्‍स अपनाकर ट्रेन में ट्रैवल करती हैं तो लंबे सफर को काफी हद तक आरामदायक बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।