Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:42 AM IST HZ Awards 2026
which seat is best in train for travel in night

Night Journey के लिए ट्रेन में किस सीट को माना जाता है सबसे बेस्ट? जानें

ट्रेन में अकेले सफर कर रही हैं और सफर रात का है, तो आपको सीट के चुनाव में खास ध्यान रखना चाहिए। अच्छी नींद और रात में परेशानी न हो, इसलिए सीट का चुनाव सोच समझ कर करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 15:14 IST

ट्रेन में पहली बार सफर करने वाली हैं, तो आपको सीटों के बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। रात में सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह ज्यादा जरूरी होता है। आप अगर सही सीट का चुनाव नहीं करती हैं, तो आपकी लंबी यात्रा खराब हो सकती हैं। अक्सर नए यात्री टिकट बुक करते समय सीट का ध्यान नहीं रखते और उनकी पूरी रात थकावट भरी हो जाती है। सफर में अगर आप चैन की नींद नहीं सोएंगे, तो आपका अगला दिन भी थकावट भरा ही रहता है। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात के समय कौन सी सीट महिलाओं के लिए अच्छी होती है।

अपर या लोवर, अकेले सफर में कौन सी सीट बेस्ट?

ट्रेन में लंबा सफर है और आप अकेले सफर कर रही हैं, तो आपके लिए अपर बर्थ बेस्ट हो सकती है। महिलाओं के लिए यह इसलिए बेस्ट है, क्योंकि ऊपर की सीट पर कोई अन्य यात्री नहीं बैठता। आप अपनी सीट पर अकेले पूरे दिन और पूरे रात बैठ सकती हैं, लेकिन नीचे की सीट के साथ ऐसा नहीं है। लोअर बर्थ यानी नीचे की सीट पर कोई भी यात्री आकर बैठ जाता है, आप उसे बार-बार उठने के लिए टोक नहीं सकती। इसके साथ ही अगर आप लेटना चाहती हैं, तो आपको अन्य यात्री को हटने के लिए कहना पड़ता है, लेकिन ऊपर की सीट के साथ ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC Vikalp Scheme: वेटिंग टिकट की टेंशन होगी खत्म, जानें कैसे 'विकल्प' फीचर आपको दिला सकता है दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट?

upper berth advantages

ऊपर की सीट पर आपको रात में भी परेशानी नहीं होती, क्योंकि किसी भी यात्री का हाथ-पैर चलते हुए नहीं लगता। ट्रेन में सीटों के बीच स्पेस कम होता है। ऐसे में कोई यात्री अगर सीट से नीचे उतर रहा है या बाथरूम की तरफ जा रहा है, तो आपको बार-बार डिस्टर्ब होता रहता है, लेकिन ऊपर की सीट में आप आराम से सो जाएंगी और आपको दिक्कत भी नहीं होगी। आपको किसी के आने-जाने पर कोई परेशानी भी नहीं होगी। ऊपर होने की वजह से सेफ फील भी होता है। यह सीट आपको ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट फील करवाएगी।

लोवर बर्थ की खासियत

यह बैठने के लिए ठीक है, सफर में खिड़की का नजारा लेना है, तो उसके लिए बेस्ट है। हालांकि, सोने के लिहाज से देखा जाए, तो अक्सर यात्रियों को नीचे की सीट में परेशानी होती है। अगर उम्र ज्यादा है और आपको ऊपर चढ़ने में दिक्कत होती है, तो आपके लिए यह सीट ठीक है। फिर आपको नीचे की सीट ही बुक करनी चाहिए। तबीयत खराब है और बार-बार बाथरूम जाना पड़ रहा है, तो उन महिलाओं के लिए भी नीचे की सीट अच्छी है। सीट से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, क्योंकि आपको दिक्कत नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें- टिकट बुक नहीं हुई पर पैसे कट गए, जानें रिफंड मिलेगा या नहीं?

train seat selection for women

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।