Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:41 AM IST
herzindagi
60 percent flight seats in india to be free to select know gov new rule for airlines

फ्लाइट में किन सीटों पर नहीं देना होगा अब Extra Charge? टिकट बुक करने जा रही हैं तो डिटेल में समझे पूरा नियम

नए नियम का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो अक्सर बजट में यात्रा करते हैं या उन्हें कभी मजबूरी में फ्लाइट लेनी पड़ती है। अब आपको ट्रेन की तरह ही फ्लाइट में भी अपनी पसंद की सीट बुक करने के लिए अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 10:06 IST

फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब आपको अपनी पसंदीदा सीट के लिए एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। सरकार ने एयरलाइन के लिए यह नया नियम जारी किया है, जिसमें 60 प्रतिशत सीटों के लिए अब एक्सट्रा चार्ज लेने पर रोक लगेगी। आम लोगों के लिए आज भी फ्लाइट से सफर करना सस्ता नहीं है, क्योंकि एक सीट के लिए ही उन्हें 5000 रुपये से 6000 रुपये तक देने पड़ते हैं। बिजनेस ट्रिप हो, फैमिली वेकेशन या अचानक किसी जरूरी काम से सफर करना हो, तो लोग अब ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट से भी सफर करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन पैसे ज्यादा होने की वजह से वह प्लान कैंसिल कर देते हैं। इतना ही नहीं जब किसी यात्री को मजबूरी में फ्लाइट से सफर भी करना पड़ता है, तो उसे सीट सिलेक्शन के लिए अलग से चार्ज भी भरना पड़ता है, यानी अपनी पसंदीदा सीट के लिए आपको अलग से पैसे भरने होंगे, जो अन्य सीटों के मुकाबले ज्यादा होंगे। इसी नियम को खत्म करने के लिए सरकार ने एयरलाइन के लिए नए रूल जारी किए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

केंद्र की तरफ से एयरलाइंस पर क्या नियम लाए गए?

  • अब आपको फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान हर सीट के लिए एक्सट्रा चार्ज नहीं भरना होगा। 60 प्रतिशत सीटों को अब आप टिकट प्राइस के हिसाब से बुक कर पाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि एयरलाइंस यात्रियों को सीट चुनने के नाम पर मनमाना पैसे नहीं लेगी।
  • आप फ्लाइट में सफर करने जा रही हैं और आपका पूरा परिवार साथ है, तो आपको अलग-अलग सीट पर बैठने की भी जरूरत नहीं है। नियम के अनुसार एयरलाइनइस बात का ध्यान देगी कि एक साथ ग्रुप में दोस्तो या परिवार के साथ यात्रा कर रही यात्रियों की सीटें एक साथ हो। एयरलाइन यह भी कोशिश करें कि वह अगल-बगल में बैठ सके, उन्हें दूर सीटें न दी जाए।

airline seat selection rules

  • यात्री फ्लाइट में खेल से जुड़े सामान ले जा रहे हैं, तो एयरलाइंस को इस तरह के स्पोर्ट्स इक्विपमेंट या फिर कोई वाद्य यंत्र जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट लेकर जा रहा है, तो इसके लिए साफ नियम बनाएं। जिससे किसी भी यात्री को सामान लेकर जाने से पहले पता हो कि क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं।
  • पालतू जानवर भी आपके साथ यात्रा कर रहे हैं, तो एयरलाइन को इसके लिए भी नियम स्पष्ट करना होगा और यात्रियों को बताना होगा, ताकि बाद में उन्हें परेशानी न हो।
  • इसके साथ ही यात्रियों को किसी भी नियम के बारे में बताने के लिए या उनके हक को समझाने के लिए हक साफ-साफ लिखने होंगे।
  • एयरलाइन की तरफ से अगर फ्लाइट में कोई भी बदलाव किया जा रहा है, जैसे फ्लाइट लेट हो या कैंसिल हो तो यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा।
  • फ्लाइट से जुड़े नियम से अगर आप अपडेट रहेंगी, तो आपका सफर आसान हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, जानें क्या है नियम

airline seat   rules

फ्लाइट के बदले नियम से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

पहले टिकट बुक करते समय सीट चुनने पर 200 से 300 रुपये तक extra देने पड़ते थे, लेकिन अब केवल टिकट का प्राइस देना होगा, लेकिन पसंदीदा सीट के लिए अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही पहले यात्रियों को साथ बैठने के लिए सीट मिलना मुश्कल होता था। सीटों का प्राईस ज्यादा होने की वजह से यात्री अलग-अलग जगह पर अपनी सीट बुक करते थे, लेकिन अब एक ही परिवार के यात्री एक साथ बैठकर यात्रा कर सकेंगे। जो लोग पहले फ्लाइट से सफर करना कैंसिल करते थे महंगे चार्ज की वजह से अब ऐसा नहीं करना होगा। टिकट बुक करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो आपको एक्सट्रा चार्ज नहीं भरना होगा। 

इसे भी पढ़ें- Book Window Seat In Flight: फ्लाइट में विंडो सीट बुक करते हुए ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगी यात्रा में परेशानी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।