
एयरलाइन की तरफ से एक ऐसी गलती सामने आई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पटना से पुणे तो सुरक्षित पहुंच गए, लेकिन उसका सामान एयरलाइन की तरफ से लाया ही नहीं गया। सामान पटना में और यात्री पुणे में। एयरलाइन की इस लापरवाही के बारे में जब सोशल मीडिया पर खबर सामने आई, तो हर कोई इस पर अलग-अलग रिएक्शन देने लगा। वह तय समय पर अपनी मंजिल तक तो पहुंच गए थे, लेकिन उसका लगेज फ्लाइट में लोड ही नहीं किया गया था। पटना से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-126 शाम 4:50 बजे पुणे पहुंची। 180 यात्री फ्लाइट में सवार थे और एयरलाइन किसी का भी सामान साथ लेकर नहीं आई। 1-2 नहीं बल्कि 100 से अधिक यात्रियों ने शिकायत की कि उनका बैग पुणे लाया ही नहीं गया।
सोशल मीडिया ट्वीट करते हुए एक यात्री ने लिखा कि जब हमारा सामान हमें नजर नहीं आया, तो हमने ग्राउंड स्टाफ से पूछताछ की, तब पता चला की पायलट ने बैग लोड न करने का फैसला किया क्योंकि, विमान में लोग बहुत ज्यादा थे और रनवे छोटा था। ऐसे में भारी टेक-ऑफ नहीं किया जा सकता था। इसलिए, सामान लोड नहीं किया गया। यात्रियों ने निराशा जताई की, उनका सामान बहुत ज्यादा जरूरी था। उसमें दवाईंया और जरूरी दस्तावेज थे। फ्लाइट की तरफ से बिना जानकारी दिए, सामान उतार दिया गया। जिसका सामान है, उसे सूचना तो देनी चाहिए। कई यात्रियों ने कहा की फ्लाइट की सर्विस बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है। कोई उचित संचार नहीं हुआ और लोग अपना सामान खोजते हुए परेशान हो रहे थे। हैरानी वाली बात यह है कि कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

तुरंत बैगेज सर्विस डेस्क पर जाएं- सबसे पहले आपको बेल्ट पर जाकर अच्छे से अपना बैग ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। अगर बेल्ट पर सामान नहीं मिल रहा है, तो किसी भी हालत में एयरपोर्ट छोड़कर बाहर न निकलें। आप आस-पास अधिकारियों से इसके बारे में बात करें। अगर कोई सहायता नहीं मिल रही है, तो Baggage Service, Lost and Found काउंटर पर जाकर सहायता मांगे।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां...वरना मुश्किल में पड़ सकती हैं आप

अगर बैग नहीं मिलता है, तो पहले एयरलाइन स्टाफ फ्लाइट जहां से चली है, वहां से जानकारी लेगा। इसके बाद वह आपकी शिकायत दर्ज करेगा और आपको एक PIR नंबर देगा। ध्यान रखें कि इस नंबर से ही आप ट्रेकिंग कर पाएंगी।
फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री को पता होना चाहिए कि जब आप फ्लाइट में यात्रा करती हैं, तो बोर्डिंग पास पर एक छोटा सा बैगेज टैग भी लगाया जाता है। इसलिए, इसे कभी न फेकें, ताकि बैग ट्रैक किया जा सके।
यह भी देखें- फ्लाइट में जाते समय कभी न करें ये 10 काम, पड़ सकते हैं भारी

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।