herzindagi
 things not to do in flights

फ्लाइट में जाते समय कभी न करें ये 10 काम, पड़ सकते हैं भारी

क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में कब लोगों को बैन कर दिया जाता है और क्या चीज़ें फ्लाइट में लेकर जाना बिल्कुल मना होता है। 
Editorial
Updated:- 2022-02-09, 13:23 IST

फ्लाइट में जाना कई लोगों के लिए बहुत ही रोमांचक होता है। हवा में उड़ान भरना और एक अलग एक्सपीरियंस को महसूस करना काफी अच्छा लगता है। अगर आप पहले फ्लाइट में गए हैं तो आपको पता होगा कि इससे जुड़े कई नियम होते हैं। ऐसे नियम जिनमें आपको अपने सामान से लेकर अपने पहनावे तक में बहुत ध्यान देना पड़ता है।

फ्लाइट की सिक्योरिटी चेकिंग से जुड़े ऐसे कई नियम होते हैं जो ये बताते हैं कि आखिर कैसे आप सही तरह से ट्रैवल कर सकते हैं और क्या चीजें फ्लाइट में अलाउड ही नहीं हैं। पर कई बार अनजाने में लोग ऐसी चीज़ें अपने साथ रख लेते हैं जो उन्हें मुश्किल में डाल सकती हैं और फ्लाइट में जिन्हें ले जाना कानूनन अपराध भी माना जा सकता है।

वो 10 काम जो कर सकते हैं आपको फ्लाइट से बैन-

आपने कई बार सुना होगा कि किसी इंसान पर 3-4 महीने के लिए फ्लाइट बैन लग गया है और वो किसी भी फ्लाइट से नहीं जा सकता है। पर ऐसा होता कब है और आप कैसे फ्लाइट से बैन हो सकते हैं ये जानें-

1. अगर आपने बार-बार कहने पर भी मास्क नहीं लगाया है तो आपको बैन कर दिया जाएगा। ये नियम 2020 के बाद से ही लागू हुआ है। इसे कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए अपनाया गया है।
2. अगर आप अश्लील कपड़े पहन कर जा रहे हैं और एयरलाइन्स को उससे आपत्ती है तो भी आपको बैन किया जा सकता है।
3. अगर आप फ्लाइट के स्टाफ या फिर किसी अन्य पैसेंजर से गलत तरीके से बात करते हैं तो आपको बैन किया जा सकता है।
4. अगर आप किसी से झगड़ा करते हैं या फ्लाइट में हाथा पाई करते हैं तो आपको बैन किया जा सकता है।
5. फ्लाइट में अगर आप सिगरेट पीने की कोशिश करते हैं या फिर ई-सिगरेट या वेपर चलाते हैं तो भी आपको बैन किया जा सकता है।
6. अगर आप किसी बैन्ड वस्तु को लेकर जाने की कोशिश करते हैं।
7. अगर आप अपनी टिकट, पासपोर्ट, उम्र, डॉक्युमेंट्स या किसी भी प्रूफ पर झूठ बोलते हैं तो।(कैसे करें पासपोर्ट अप्लाई)
8. अगर आप गैर कानूनी तरीके से कहीं जाने की कोशिश करते हैं, उदाहरण के तौर पर आप फेक वीजा लगाते हैं या फिर कोई और काम करते हैं तो आपको आजीवन बैन भी किया जा सकता है।
9. अगर आप किसी भी तरह का ड्रग्स ले जाने की कोशिश करते हैं तो आपको पूरी तरह से बैन किया जा सकता है।
10. अगर आप ग्राउंड स्टाफ से गलत व्यवहार करते हैं या फिर आप किसी तरह का नियम तोड़ते हैं तो भी आपको बैन किया जा सकता है।

ये तो थे 10 काम जिनसे आप फ्लाइट में बैन हो सकते हैं, पर फ्लाइट में कई चीज़ें साथ भी नहीं लेकर जाई जा सकती हैं। तो चलिए आज उन चीज़ों के बारे में बात करते हैं जो फ्लाइट में लेकर जाना मना हैं। इनमें से कुछ तो रोजमर्रा के काम में आने वाली चीज़ें हैं।

not permitted in flight

इसे जरूर पढ़ें- सस्ती प्लेन टिकट बुक करने के कुछ आसान हैक्स

फाउंटेन पेन ले जाना है मना

आप लोगों को शायद ये जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइट में फाउंटेन पेन ले जाना बिल्कुल मना है। अब आप बोलेंगे कि ये तो बहुत ही कॉमन चीज़ है आखिर इसे लेकर जाना क्यों मना है तो मैं आपको बता दूं कि प्लेन 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता है और वहां एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। ऐसे प्रेशर में कार्बन से बनी स्याही पेन की निब के पास आ जाती है और लीक होने लगती है। हां, बिना स्याही के पेन लेकर जाना हो तो अलग बात है, लेकिन फिर पेन का क्या काम।

ई-सिगरेट और वेपर

पहले जहां ई-सिगरेट प्लेन में ले जाने की अनुमति दी जाती थी वहीं अब ये नहीं होता है। माना जाता है कि ई-सिगरेट नॉर्मल तंबाकू वाली सिगरेट से ज्यादा हानिकारक होती है और इसलिए भारत में सिविल एविएशन सुरक्षा डिपार्टमेंट ने ई-सिगरेट और ऐसे सभी प्रोडक्ट्स फ्लाइट से बैन कर दिए हैं। न ही आप इन्हें एयरपोर्ट पर लेकर जा सकते हैं और न ही इन्हें फ्लाइट में कैरी कर सकते हैं।

flight and vapour

बैटरी और सेल

यहां भी फाउंटेन पेन वाला लॉजिक ही काम करता है। आप प्लेन में बैटरी और सेल आदि नहीं ले जा सकते हैं और उसके पीछे का कारण ही ये है कि हवा के दबाव में इनके अंदर का एसिड बाहर निकलने की गुंजाइश बहुत ज्यादा होती है। यही कारण है कि इन्हें फ्लाइट में लेकर जाना मना है।

ऐसी कोई भी वस्तु जिससे आग लग जाए

ऐसी कोई भी चीज़ जिससे आग लग सकती है वो चीज़ फ्लाइट में ले जाना मना है। कुछ चीज़ें जैसे पर्सनल लाइटर आदि फिर भी केबिन बैग में रखे जा सकते हैं (इनके लिए अलग-अलग फ्लाइट्स के अलग नियम हैं), बाकी लाइटर रिफिल, लाइटर फ्यूल, माचिस, पेंट थिनर, फायर लाइटर, रेडियोएक्टिव मटेरियल, ऐसे ब्रीफकेस जिनके साथ प्री-अटैच अलार्म डिवाइस होता है वो सब कुछ फ्लाइट में ले जाना मना है।

hazardeous materials in flights

कैन्ड फूड्स नहीं ले जा सकते

आप फ्लाइट में कैन्ड फूड्स नहीं ले जा सकते हैं। ये फूड्स सील पैक हों तो भी इन्हें स्क्रीनिंग के दौरान रोक दिया जाएगा। हां, चेक इन बैगेज में कई फ्लाइट्स में ये जाने दिए जाते हैं, लेकिन साथ रखना तो मना है। दरअसल, लिक्विड आइटम्स 100 मिली से ज्यादा ले जाने की अनुमति नहीं होती है और कैन्ड फूड्स भले ही सील पैक्ड हों, लेकिन उनकी मात्रा इससे ज्यादा ही हो जाती है। इसलिए इन्हें ले जाने की मनाही होती है।

हीटिंग पैड्स

कई लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि उन्हें फ्लाइट में बैठकर ठंड लगने लगती है। ऐसे समय में हॉट वाटर बैग काफी अच्छा लग सकता है, लेकिन इसे भी फ्लाइट रिस्क के तहत प्लेन में लेकर जाना मना है। भले ही आप कितनी भी लंबी फ्लाइट में जा रहे हों और लेग क्रैम्प्स से बहुत परेशानी हो जाए, लेकिन फिर भी आपको इसे लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हां, कुछ एयरलाइन्स इन्हें चेक इन बैगेज में रखने की अनुमति देती हैं।

किसी भी तरह का नुकीला सामान

चाहे वो सुई हो या फिर ज्योमेट्री बॉक्स का कंपास, आप अपने साथ इन्हें नहीं ले जा सकते हैं। ये चेक इन बैगेज में तो जा सकते हैं, लेकिन साथ में नहीं। आप इन्हें किसी भी कंडीशन में कैरी नहीं कर सकते हैं। यहां तक कि सेफ्टी पिन्स भी कई फ्लाइट्स में उतरवा ली जाती हैं। खासतौर पर अगर आप इंटरनेशनल फ्लाइट्स ले रहे हैं तो।

इसे जरूर पढ़ें- प्लेन में ब्लैकलिस्ट होने के हैं ये नियम

स्नो ग्लोब्स

आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन स्नो ग्लोब यानी वो खूबसूरत और रोमांटिक खिलौने जिन्हें देखकर आपको अच्छा लगता है वो भी अपने साथ लेकर जाना अलाउड नहीं है। यहां भी चेक इन बैगेज वाला नियम लागू होता है, लेकिन ऐसी कोई भी चीज़ जिसे किसी भी तरह से खुद को या किसी और को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है वो चीज़ फ्लाइट में नहीं ले जाने दी जाती है।

बदबू पैदा करने वाली कोई भी चीज़

भले ही वो कटे हुए फल हों या फिर कोई वस्तु जिससे बदबू आ सके। ये फ्लाइट में ले जाना अलाउड नहीं होता है। आप इन्हें अपने साथ कैरी नहीं कर सकते हैं। कुछ चीज़ें तो चेक इन बैगेज में भी अलाउड नहीं होती हैं। एक अमेरिकी एयरलाइन ने डूरियन फ्रूट (इस फल से काफी बदबू आती है) को भी फ्लाइट में ले जाने से मना कर दिया था।

100 मिली से ज्यादा लिक्विड

आप ये चेक इन बैगेज में तो रख सकते हैं, लेकिन अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। अगर आपने ड्यूटी फ्री से अल्कोहल की बॉटल भी खरीदी है तो उसकी रसीद आपके पास होनी चाहिए और वो पूरी तरह से लॉक की जानी चाहिए। चेक इन बैगेज में काफी कुछ जाने दिया जाता है, लेकिन अपने साथ केबिन बैग में तो आप परफ्यूम भी इससे ज्यादा नहीं ले जा सकते हैं।

ये तो थी डोमेस्टिक फ्लाइट की डिटेल्स, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में दवाओं से लेकर अन्य चीज़ों तक काफी कुछ पर प्रतिबंध लगा होता है। अगर आप हवाई यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो पहले एक बार अपनी एयरलाइंस द्वारा बैन्ड चीज़ों की लिस्ट पढ़ लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।