Sat Mar 21, 2026 | Updated 08:36 PM IST HZ Awards 2026
what is vikalp scheme in indian railway know to how use this to get confirm ticket

IRCTC Vikalp Scheme: वेटिंग टिकट की टेंशन होगी खत्म, जानें कैसे 'विकल्प' फीचर आपको दिला सकता है दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट?

विकल्प स्कीम उन यात्रियों के लिए एक स्मार्ट और अच्छा ऑप्शन है, जो वेटिंग टिकट की वजह से आखिरी समय तक इंतजार करते हैं। इस स्कीम मे उन्हें ट्रेन में कन्फर्म सीट के साथ यात्रा करने का मौका मिल जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 11:55 IST

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले कई यात्रियों को विकल्प स्कीम के बारे में जानकारी नहीं है। जो यात्री लंबी दूरी के सफर के लिए अक्सर ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह स्कीम काम की हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। त्योहारों के समय यह समस्या ज्यादा होती है। वेटिंग लिस्ट बढ़ती जाती है और आखिरी समय तक यही चिंता बनी रहती है कि टिकट कन्फर्म होगा या नहीं। ऐसे में यात्री दूसरी ट्रेन में टिकट भी बुक नहीं करते और सीट कन्फर्म नहीं हुई, तो ट्रेन में यात्रा भी नहीं कर पाते। ऐसे यात्रियों की मदद के लिए विकल्प स्कीम लाई गई है। इस स्कीम में यात्रियों को ट्रेन में सफर करना आसान हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

विकल्प स्कीम कैसे काम करता है?

इस स्कीम में अगर यात्री की टिकट आखिरी समय तक वेटिंग में है, तो भी वह अपने लोकेशन पर पहुंच सकता है। इसमें यात्रियों को अन्य ट्रेन में सफर करने का मौका दिया जाता है। इस योजना के तहत अगर आपकी टिकट बुक की गई ट्रेन में कन्फर्म नहीं हो पाती, तो आप उसी रूट या समान दिशा में जाने वाली दूसरी ट्रेन में सीट बुक कर सकते हैं। अगर आपकी ट्रेन वेटिंग में है, तो विक्लप स्कीम का फायदा आपको मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- रेलवे के UTS App से टिकट बुक कैसे करें, जानें

विकल्प स्कीम का फायदा किसे मिलता है?

  • इस स्कीम का फायदा केवल उन्हीं यात्री को मिल पाएगा, जो ऑनलाइन बुकिंग के समय इसका ऑप्शन चुनते हैं।
  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करने वाले यात्री को बुकिंग के दौरान ही Vikalp/Alternate Train Accommodation जैसा ऑप्शन दिया जाता है। अक्सर यात्री इस सुविधा को इग्नोर कर देते हैं, जिसकी वजह से वह इसका फायदा नहीं उठा पाते।
  • इस ऑप्शन का चयन करने के बाज आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसमें आपको ऑप्शन में ट्रेन भी मिलता है, जिसका चयन आप कर सकती हैं।
  • अधिकतम 7 ऑप्शन ट्रेनों का चयन आप कर सकती हैं।

alternate train accommodation IRCTC

विकल्प स्कीम का ऑप्शन किन टिकट पर मिलता है?

  • यात्री वेटिंग लिस्ट (WL) या RAC टिकट पर ही, इस ट्रेन की टिकट बुक करवा सकते हैं। इसमें जिन यात्रियों की सीट आखिरी समय तक भी कन्फर्म नहीं होती, उन्हें वैकल्पिक ट्रेन में सीट अलॉट कर दी जाती है।
  • इसमें टिकट प्राइस भी नहीं बदलता, क्योंकि रेलवे आपको समान श्रेणी में उसी प्राइस वाली सीट दूसरी ट्रेन में भी देता है।
  • दूसरी ट्रेन में सीट अलॉट की जानकारी SMS या बुकिंग डिटेल्स के जरिए मिलता है।
  • यह टिकट बुक करने का अच्छा तरीका है। 

confirmed ticket via Vikalp Scheme

इसे भी पढे़ं- क्या है रेलवे का UTS App, जिसकी मदद से टिकट बुक करना और भी हो जाएगा आसान 

विकल्प स्कीम का फायदा क्या है?

  • इसमें यात्रियों को वेटिंग टिकट होने के बावजूद यात्रा रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि रेलवे अपने आप दूसरी ट्रेन में सीट अलॉट कर देता है।
  • होली, दिवाली या गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल होता है, ऐसे समय में विकल्स स्कीम फायदेमंद हो सकता है।
  • रेलवे को भी इससे फायदा मिलता है, क्योंकि कई बार एक ट्रेन फुल हो जाती है, लेकिन दूसरी ट्रेन में सीटें खाली रहती हैं। ऐसे में विकल्प स्कीम से दूसरी ट्रेन में भी यात्रियों को सीटें दी जाती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।