
दुल्हन बनने वाली महिलाओं का इस समय पूरा ध्यान शॉपिंग पर होगा। शादी में आपको अपने साथ बैग-बैग में क्या-क्या लेकर जाना है, इससे जुड़ी जरूरी चीजें आप खरीद रही होंगी।हर दुल्हन चाहती है कि उसके पास शादी के हर फंक्शन के कपड़े और उससे जुड़ी ज्वेलरी और कपड़े भी हो। हालांकि, कपड़ों, ज्वेलरी और पर्स के अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपको अपने साथ जरूर लेकर जाना चाहिए। अक्सर महिलाएं कपड़ों और मेकअप पर तो पूरा फोकस करती हैं, लेकिन छोटी-छोटी जरूरी चीजें भूल जाती हैं। ऐसे में शादी के बाद फिर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जूरूरी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसमें आपकी ज्वेलरी सेफ रहती है और गुम भी नहीं होती। ज्वेलरी पाउच छोटे-छोटे होते हैं, जिसमें आप अपने कान के या छोटी-छोटी चीजों को संभालकर रखती हैं। इसके लिए आपको पेपर या किसी पॉलीथीन की जरूरत नहीं होती। इसमें नेकलेस या ईयररिंग्स जैस चीजें आपस में उलझते नहीं और न ही इनके टूटने का डर रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ढूंढने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

image credit- INNPOLE/amazon
कई बार बैग में इतना स्पेस नहीं होता कि आप डिब्बों के अंदर अपी सैंडल्स को रख पाएं। ऐसे में आपको किसी थैली या पेपर में कवर करके जूतों-चप्पल को रखना पड़ता है। अगर आप पाउच साथ लेकर जाती हैं, तो कभी भी आपको जूते-चप्पल बिना डिब्बे के रखने की टेंशन नहीं रहेगी। अगर डिब्बा खराब भी हो जाता है, तो भी आप अपनी महंगी सेंडल्स को इन पाउच में संभालकर रख सकती हैं।

अक्सर महिलाएं शादी में चूड़ियों का बड़ा बॉक्स खरीदती हैं, ताकि एक साथ बहुत सारी चूड़ियां रखी जा सके। हालांकि, हर जगह आप इतना बड़ा बॉक्स लेकर नहीं जा सकतीं। इसलिए, आपके पास छोटा चूड़ियों का डिब्बा जरूर होना चाहिए। यह बैग में आसानी से आ जाता है और इसमें चूड़ियां सेफ भी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटी और मोटी गर्दन वाली दुल्हनों पर अच्छे नहीं लगते ये नेकलेस डिजाइंस, ब्राइडल ज्वेलरी चुनते समय न करें ये गलती
शादी के समय शायद ही कोई महिला अपने बैग में सुई धागा लेकर जाए। अक्सर महिलाएं इसे लेकर जाना भूल जाती हैं। शादी में परिवार अपनी बेटी को हर जरूरत की चीज देना चाहता है, ताकि उसे वहां जाने के बाद शुरू में कुछ मांगना न पड़े। आप भी अपने बैग में सुई धागा साथ लेकर जरूर जाएं।

यह दोनों चीजें भी दुल्हन के बैग में जरूर होनी चाहिए, ताकि उसे बार-बार भारी कपड़ों के साथ बाथरू में न जाना पड़े। अक्सर खाने-पीने के बाद हाथ गंदे हो जाते हैं और उन्हें बार-बार हाथ-मुंह साफ करने के लिए बाथरूम जाना पड़ता है। हर घर में दुल्हन के कमरे में बाथरूम अटैच नहीं होती, जिसकी वजह से उसे बाहर जाने में परेशानी होती है। वेट वाइप्स होगा, तो आप जहां बैठी हैं, वहीं अपना हाथ साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आलिया से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के वेडिंग 'दुपट्टा स्टाइल' से लें आप भी इंस्पिरेशन

यह भी हर दुल्हन के लिए सबसे जरूरी चीच है। शुरू-शुरू में दुल्हनों को घर में कोई काम नहीं करना होता, ऐसे में वह एक जगह अपने कमरे में बैठी रहती हैं। ऐसे में किसी का फोन आता है या वह अकेले बैठी हैं, तो उन्हें फोन चलाना पड़ता है। ईयर बड्स होंगे, तो आप शांती से फोन चला लेंगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा। शादी के लिए जरूरी चीजें, अक्सर मिस हो जाती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik, flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।