Mon Apr 13, 2026 | Updated 03:10 AM IST
room shifting tips

परदेश में अकेली रहती हैं और रूम श‍िफ्ट करना लग रहा है आफत, तो काम आएंगे ये ट‍िप्‍स; समय और पैसा दोनों बचेगा

परदेश में अकेले रहना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है। ऊपर से जब रूम शिफ्ट करने की बात आती है, तो ये काम और भी मुश्किल लगने लगता है। सामान पैक करना, नया कमरा ढूंढना, ट्रांसपोर्ट का इंतजाम करना, सब कुछ एक साथ करना पड़ता है। ऐसे में हम कुछ बा
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 11:03 IST

आज के समय में लड़के हों या लड़कियां हर कोई नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर ही रहता है। ऐसे में कुछ लोग हॉस्टल, पीजी में रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग रेंट पर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, रेंट पर रहना कोई बहुत आसान काम नहीं है। कई बार मकान मालिक अच्छे मिल जाते हैं, तो सालों साल उसी घर में बिता लेते हैं। मैं अपनी बात करूं तो अभी नोएडा में किराए के मकान में रहती हूं और मकान मालिक आए दिन कोई न कोई चार्ज लगाकर किराया बढ़ा ही देता है।

ऐसी ही मेरी तरह कई लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन सबमें सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है रूम शिफ्ट करना। सामान पैक करना, नया कमरा ढूंढना, ट्रांसपोर्ट का इंतजाम करना-सब कुछ एक साथ करना पड़ता है। ये सब थकाने वाला तो होता ही है, साथ ही खर्चीला भी होता है, लेकिन अगर कुछ आसान टिप्स फॉलो किए जाएं, तो रूम शिफ्ट करना आसान हो सकता है। हम आपको ऐसे ही कुछ काम के टिप्स बता रहे हैं।

room shifting tips (2)

पहले से प्लानिंग करें

कई बार लोग जब शिफ्ट करने का टाइम आता है, तो तैयारी करना शुरू करते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। इसके लिए कम से कम एक से दो हफ्ते पहले तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सबसे पहले जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। क्या रखना है और क्या छोड़ना है, पहले ही देख लें। इससे लास्ट टाइम में आपको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- 'मैं अपने फ्लैट का ताला खोल रही थी और पीछे से उसने...', ऊपर के कमरे में रहने वाले लड़के ने मेरे साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानने बाद पीजी या रुम में अकेले रहने वाली लड़कियों को मिलेगी सीख

बिना जरूरी वाले सामान हटाएं

जब हम लोग पैकिंग करते हैं, तो उन चीजों को भी साथ रख लेते हैं जिसकी जरूरत भी नहीं होती है। ऐसे में जब भी आप पैकिंग शुरू करें तो पुराने कपड़ों और टूटे फूटे सामानों काे अलग कर दें। साथ ही जो चीजें आपके काम की न हों, उन्हें आप किसी काम वाली या जरूरतमंद को दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- किराए का कमरा नंबर 13 जहां छह महीने में गायब हो जाती थीं लड़कियां...क्या सच में वहां रहता था कोई साया? उस रात मायरा ने वहां ऐसा क्या देखा

पैकिंग समझदारी से करें

सही पैकिंग से आपका बहुत समय बच सकता है। इसके लिए अपने सामानों को अलग-अलग बॉक्स में पैक करें। हर बॉक्स पर नाम लिखें। जरूरी चीजें अलग बैग में रखें। इससे नए रूम में जाने पर आपको हर चीज ढूंढना नहीं पड़ेगा।

room shifting tips (1)

सस्ता ट्रांसपोर्ट देखें

आपको बता दें कि रूम शिफ्ट करने में सबसे ज्यादा खर्च ट्रांसपोर्ट पर ही होता है। पहले 2-3 ऑप्शन का रेट पता करें। अगर आपके पास सामान कम है, तो ई-रिक्शा, ऑटो या छोटा हाथी भी बुक कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- PG में टेनेंट और मालिक के क्या हैं अधिकार? जानें रेंट एग्रीमेंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट के न‍ियम-कानून

जरूरी चीजें साथ रखें

शिफ्टिंग के दिन कुछ चीजें तुरंत चाहिए होती हैं। जैसे- मोबाइल, चार्जर, जरूरी डॉक्युमेंट्स, पानी और थोड़ा खाना। इन्हें हमेशा अपने पास ही रखें। बॉक्स में न डालें।

ध्यान रखें ये बातें

  • शिफ्टिंग सुबह के समय करें, ताकि दिन भर आपको समय मिल जाए
  • बहुत ज्यादा हैवी सामान खुद उठाने से बचें
  • धीरे-धीरे काम करें, जल्दबाजी न करें
  • किसी दोस्त के साथ शिफ्टिंग करें

यह भी पढ़ें- आखिर आकांक्षा के सामने उसके गर्ल्स पीजी का राज खुलने वाला था, दिल्ली शहर में रात के अंधेरे में उसे नशे की दवा देकर उसकी दोनों रूममेट्स ...

तो अगर आपको भी हर बार रूम शिफ्ट करना मुश्किल काम लगता है तो आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखकर आसानी से घर चेंज कर सकती हैं। इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही, खर्च भी कम होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।