
आजकल हर काेई ट्रैवल करता ही है। कुछ लोग कैंप प्लान करते हैं तो कुछ लोग धर्मशाला या होटलों में स्टे करना पसंद करते हैं। होटल में ठहरना थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन यहां पर आपको सुविधाएं भी अच्छी मिलती हैं। जब हम होटल में चेक-इन करते हैं तो हमें जो कमरा मिलता है, हम मान लेते हैं कि सभी कमरे एक जैसे होते होंगे, लेकिन ये पूरा सच नहीं है।
शायद ही आपने पहले कभी गौर किया होगा, लेकिन होटलों में कॉर्नर वाला रूम बड़ा होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
-1771409739065.jpg)
आपको बता दें कि होटलों की बिल्डिंग इस तरह बनी होती है कि कॉर्नर रूम का साइज थोड़ा बड़ा हो ही जाता है। दरअसल, ये कमरे सबसे आखिरी में होते हैं। इनमें दो दीवारें बाहर की तरफ होती हैं। कई बार तो एक की जगह दो खिड़कियां देखने को मिलती हैं। इससे कमरे में ज्यादा रोशनी और थोड़ी ज्यादा जगह मिल सकती है।
खास बात तो ये है कि कई होटलों में कॉर्नर रूम की कीमत बाकी स्टैंडर्ड रूम जितनी ही होती है। इसलिए चेक-इन करते समय आप डायरेक्ट रिसेप्शन पर पूछ भी सकती हैं। अगर रूम किसी ने बुक न किया हो तो आप उसे ले सकती हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ज्यादातर लोग पहले से ही लेट चेकआउट की रिक्वेस्ट कर देते हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका ये है कि जिस दिन आपको जाना हो, जब ये सुबह पूछें। क्योंकि उस समय होटल को पता होता है कि आज कितनी बुकिंग है।
यह भी पढ़ें- 5 Star Hotel के बाथरूम में 'पायदान' की जगह क्यों रखी होती हैं 'सफेद टॉवल्स'? यहां जानें रोचक जानकारी
आपको बता दें कि बेडशीट तो हर गेस्ट के बाद बदल दी जाती है, लेकिन ब्लैंकेट या कुशन कवर हर बार नहीं धुले जाते हैं और न ही बदले जाते हैं। ऐसे में आप कमरे में पहुंचते ही तकिए या ब्लैंकेट अलग रख सकती हैं।
-1771409748739.jpg)
अगर आप डायरेक्ट होटल की वेबसाइट या फोन से बुकिंग करती हैं, तो छोटी-छोटी फैसिलिटीज मांग सकती हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। दरअसल, थर्ड पार्टी ऐप के मुकाबले डायरेक्ट बुकिंग में बातचीत आसान होती है।
यह भी पढ़ें- खूबसूरत वादियों के चक्कर में कहीं जान न चली जाए, चकराता जाने वाले पर्यटक भूलकर भी न करें ये गलती
तो अगली बार जब आप होटल में स्टे करें, तो कॉर्नर रूम के बारे में जरूर पूछें। हो सकता है आपको उसे रेंज में ज्यादा स्पेस, ज्यादा रोशनी और बेहतर व्यू मिल जाए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।