herzindagi
image

कौन हैं Aayushi Soni, जिन्‍हें मैच के बीच जबरन क‍िया गया रि‍टायर्ड आउट? WPL में कभी नहीं देखा गया ऐसा

आयुषी सोनी ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में इत‍िहास रच द‍िया है। आयुषी WPL इतिहास की पहली बल्लेबाज बन गईं, जिन्हें रिटायर्ड आउट कर द‍िया गया है। ऐसे में हर कोई आयुषी सोनी के बारे में जानना चाह रहा है। यहां हम आपको व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं क‍ि उन्‍हें र‍िटायर्ड आउट क्‍यों क‍िया गया है?
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 16:00 IST

विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League (WPL) में एक ऐसा नजारा देखने को म‍िला है जो इत‍िहास में पहले कभी नहीं हुआ। इससे हर क्र‍िकेट फैन दंग रह गए हैं। दरअसल, गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) के बीच खेले गए मुकाबले में आयुषी सोनी (Aayushi Soni) को मैच के बीच ही रिटायर्ड आउट कर दिया गया।

ये फैसला इतना चौंकाने वाला था कि WPL के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था, जहां गुजरात जायंट्स की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बीच मैच में टीम मैनेजमेंट ने ऐसा फैसला लिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में हर कोई आयुषी सोनी के बारे में सब कुछ जानना चाह रहा है। आइए जानते हैं-

who is aayushi soni WPL (1)

मैच में क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में गुजरात जायंट्स ने अच्‍छी शुरूआत की थी। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और टीम का स्‍कोर लगातार बढ़ता जा रहा था। 11वें ओवर में आयुषी सोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। ये उनका WPL डेब्यू मैच था, इसलिए उनसे भी अच्‍छे र‍िजल्ट की उम्मीद थी। हालांकि, क्रीज पर आने के बाद चीजें आयुषी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं।

यह भी पढ़ें- जेमिमा रोड्रिग्स से लेकर स्मृति मंधाना तक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर्स के बारे में क्या आपको पता हैं ये 10 बातें

गुजरात जायंट्स को नहीं म‍िल पा रहा था स्‍कोर

आयुषी सोनी ने 14 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं लग सका। आयुषी करीब 6 ओवर तक ही क्रीज पर रहीं, लेकिन रन स्‍पीड धीमी होती चली गई। इसका असर टीम के स्कोर पर भी दिखने लगा। जहां गुजरात बड़े स्कोर की ओर जा रही थी, वहीं कुछ ओवरों में रन बनने की स्‍पीड कम हो गई।

क्यों किया गया रिटायर्ड आउट?

16वें ओवर के खत्म होते ही गुजरात जायंट्स के टीम मैनेजमेंट ने आयुषी सोनी को रिटायर्ड आउट कर दिया, ताकि नई बल्लेबाज आकर अच्‍छा प्रदर्शन कर सके। इस फैसले के साथ ही आयुषी सोनी WPL इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गईं, जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया है।

who is aayushi soni WPL (2)

क्‍या आयुषी के बाद बदला मैच का रुख?

आयुषी के र‍िटायर्ड आउट होते ही क्रीज पर भारती फुलमाली आईं और उन्होंने मैच की पूरी तस्वीर ही बदल डाली। भारती ने आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 36 रन बना दिए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। खास बात ये रही कि पारी की आखिरी 4 गेंदों में ही उन्होंने 18 रन बना ल‍िए।

यह भी पढ़ें- स्मृति मंदाना, अभिषेक शर्मा समेत इन चेहरों ने इस साल गूगल पर किया राज, यहां देखें सबसे ज्यादा सर्च किए गए नाम

भारती ने क‍िया अच्‍छा प्रदर्शन

भारती को जॉर्जिया वेयरहम का भी अच्छा साथ मिला। जॉर्जिया ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। इन दोनों की वजह से ही गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 192/5 का मजबूत स्कोर बना ल‍िया। आखिरी के 4 ओवरों में टीम ने कुल 56 रन बनाए, जिसमें से अकेले 36 रन भारती के बल्ले से आए थे।

कौन हैं आयुषी सोनी?

र‍िटायर्ड आउट के फैसले के बाद आयुषी सोनी के बारे में लोग जानना चा‍ह रहे हैं। आपको बता दें क‍ि आयुषी दिल्ली की रहने वाली 25 साल की ऑलराउंडर हैं। वो राइट हैंड से बैट‍िंग करती हैं और राइट आर्म मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकती हैं। डोमेस्‍ट‍िक क्रिकेट में आयुषी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- IPL और WPL में ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों को क्या सजा मिलती है? जान लीजिए क्या कहता है कानून

उन्होंने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला है। साथ ही जोनल T20 टूर्नामेंट्स में अच्छी बल्लेबाजी भी की है। दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स टीम का भी उन्‍होंने प्रतिनिधित्व किया है। आपको बता दें क‍ि गुजरात जायंट्स ने उन्हें WPL 2026 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुकी हैं आयुषी

आयुषी सोनी को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका भी मिल चुका है। उन्होंने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक T20 इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि, उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये मैच आयुषी का WPL डेब्यू था। डेब्यू में रिटायर्ड आउट होना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन क्रिकेट में ऐसे फैसले टीम की जरूरत को देखकर लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Indian women cricketer: पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में कितना कमा लेती हैं महिला क्रिकेटर

क्‍या होता है र‍िटायर्ड आउट?

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, जब कोई बल्लेबाज अंपायर या विपक्षी कप्तान की परम‍िशन के बिना अपनी पारी छोड़ देता है और वो बीमार या चोटिल नहीं होता, तो उसे 'रिटायर्ड आउट' माना जाता है। वो खिलाड़ी उस पारी में दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकता है। आईसीसी के अनुसार, बल्लेबाज पारी के दौरान किसी भी समय रिटायर हो सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/X

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।