herzindagi
shipra giri

कौन हैं Shipra Giri? यूपी वारियर्स की वो नई विकेटकीपर, जिसने अपनी चमक से सबको चौंकाया

शिप्रा गिरी हर चुनौतियों को पार कर उभरी एक कुशल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से निकली शिप्रा ने WPL में यूपी वॉरियर्स के लिए डेब्यू किया। उन्होंने इंडिया-ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 13:58 IST

शिप्रा गिरी भारतीय क्रिकेट की उस उभरती हुई गहराई का चेहरा हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट की कठिन चुनौतियों को पार करके खुद को सबसे सामने खड़ा किया है। शिप्रा एक कुशल विकेटकी पर बल्लेबाज के रूप में हमारे सामने पेश हुई हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठा है कि आखिर कौन हैं शिप्रा गिरी। अगर आप भी ये जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शिप्रा गिरी कौन हैं, पढते हैं आगे...

कौन हैं शिप्रा गिरी (Who is Shipra Giri?)

बता दें कि उत्तर प्रदेश की शिप्रा रामदुलार गिरी की महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सफलता की कहानी कड़ी मेहनत अटूट समर्पण और संघर्ष की एक मिसाल है। इनका जन्म 24 जून, 2002 को हुआ। ये भारतीय महिला क्रिकेट की उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा भी रखती हैं।

Shipra Giri (2)

प्रयागराज की गलियों से निकलकर पहुंची इंटरनेशनल मंच तक

शिप्रा का क्रिकेट का सफर उत्तर प्रदेश के खुलदाबाद, प्रयागराज की गलियों से शुरू हुआ। बचपन में जब लड़कियों के लिए क्रिकेट खेलना आम बात नहीं थी, तब शिप्रा अपने भाइयों के साथ लकड़ी के पटरे से क्रिकेट खेला करती थीं। उनके पिता रामदुलार गिरी और परिवार ने न केवल जुनून को समझा बल्कि हमेशा उनका साथ भी दिया। 

इसे भी पढ़ें -  Income Tax Budget 2026: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानें अब कितनी आय पर देना होगा टैक्स?

 ऐसे में उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में यूपी और रेलवे जैसी बड़ी टीमों का प्रतिनिधित्व किया और इंडिया-ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर एक अच्छा अनुभव भी किया।

Shipra Giri (3)

WPL में कैसे की शुरुआत?

23 वर्षीय शिप्रा गिरी एक बेहतरीन सीधे हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी विकेटकीपिंग की स्मार्टनेस और तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है।

बता दें कि 1 फरवरी, 2026 का दिन शिप्रा के करियर में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया, जब उन्होंने वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी वारियर्स के लिए अपना WPL डेब्यू किया। 

इसे भी पढ़ें - Grammy Awards 2026: हॉलीवुड सितारों के बीच चमके दलाई लामा, देखें विनर्स की कैटेगरी-वाइज फुल लिस्ट

लोगों को मिलती है प्रेरणा

शिप्रा गिरी न केवल एक खिलाड़ी हैं, बल्कि उन हजारों लड़कियों के लिए रोल मॉडल भी हैं जो खेल के मैदान पर अपनी पहचान बनाने के कड़ी मेहनत कर रही हैं। ये अपना आदर्श विराट कोहली को मानती हैं। वहीं इनका लक्ष्य अब भारतीय सीनियर टीम के लिए निरंतर प्रदर्शन करना और देश को विश्व कप जिताना है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।