herzindagi
image

Gautami Naik कौन हैं? WPL में स्मृति मंधाना की टीम में मचाया धमाल, ऑक्शन में नहीं मिले थे ज्यादा पैसे

कल RCB ने WPL में लगातार अपनी पांचवी जीत हासिल की। इस जीत के पीछे गौतमी नाइक की 73 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। इसके बाद से वो लगातार इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि गौतमी कौन हैं?
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 14:35 IST

एक वक्त पर पुरुषों का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट में आज महिलाएं न केवल अपनी पहचान बना चुकी हैं, बल्कि आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम करके इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने देश का नाम भी रोशन किया। इन दिनों देश में WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) की धूम है। विमेंस प्लेयर इस लीग में अपने हौंसलों और हुनर का जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। कल रात हुए मोच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जॉयंट्स को 61 रनों से पछाड़ा। यूं तो इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन इस गौतमी नाइक ने अपनी 73 रनों की पारी से इस मैच का रंग ही बदल दिया। इसके बाद से वो लगातार इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि गौतमी कौन हैं?

गौतमी नाइक कौन हैं?

गौतमी नाइक का जन्म 15 अप्रैल 1998 को हुआ था और वो 27 साल की हैं। वो महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं और उनका सफर हौंसले और जज्बे की मिसाल है। गौतमी ने गली क्रिकेट से शुरुआत की थी और वो लड़कों के साथ रबर की गेंदों से क्रिकेट खेला करती थीं। वो ऑलराउंडर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के अलावा ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। सबसे पहले उन्होंने U-23 लेवल पर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद कोविड के समय वो नागालैंड चली गईं और वहां नागालैंड टीम की अहम खिलाड़ी बनीं। वो RCB की कप्तान स्मृति मंधाना के साथ महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में भी खेल चुकी हैं। इस साल के ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था। गौतमी ने आर्थिक मुश्किलों को पार करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। इसमें उनके परिवार का अहम रोल रहा है।

यह भी पढ़ें- Jemimah Rodrigues ने स्मृति मंधाना को किया पीछे, श्रीलंका के खिलाफ खेल मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी

गौतमी नाइक क्यों चर्चा में हैं?

gautami naik details
गौतमी नाइक ने 12 जनवरी, 2026 को DY पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ अपना ऑफिशियल WPL डेब्यू किया था हालांकि, इस मैच में उन्हें बैटिंग या बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन कल के मैच में अपने शानदार परफॉर्मेंस के बाद वो चर्चा में आ गईं और फैंस उनकी तारीफ करके नहीं थक रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे के मैच में वो क्या कमाल करती हैं?


यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, बनीं भारत की नई 'सिक्सर क्वीन'; श्रीलंका के खिलाफ T-20 के दौरान किया कमाल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।