
Women's Premier League 2026 Player Niki Prasad Koun Hai: मंगलवार को वडोदरा में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2026 के एक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने मैच के आखिरी पल तक ताबड़तोड़ आक्रमण का सामना करते हुए दिल्ली कैपिटल्स पर तीन रन से जीत हासिल की। बेथ मूनी ने अपने सीजन की निर्णायक पारी खेली और गुजरात जायंट्स की पारी को 46 गेंदों में सात चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेलकर मजबूती से संभाला। निक्की प्रसाद, जो नीलामी से पहले बरकरार रखे गए डीसी के पांच खिलाड़ियों में से एक हैं। आइए जानते हैं कौन हैं निक्की प्रसाद?
View this post on Instagram
निकी प्रसाद भारत की युवा महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को मलेशिया में आयोजित 2025 का अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताया है। निकी का जन्म 25 अक्टूबर, 2005 में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के देवापुर गांव में हुआ था। हालांकि, वह अपने परिवार के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु में पली-बढ़ीं। निकी का पूरा नाम निक्की सिरिभगवान प्रसाद है।
इसे भी पढ़ें- India's Youngest Pilot: 18 साल की समायरा हुल्लूर ने आसमान छूकर रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा कमर्शियल पायलटों में से एक
कर्नाटक की रहने वाली, निकी ऑलराउंडर दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ-स्पिनर हैं। साथ ही, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 50 लाख रुपये में रिटेन किया। निकी ने अपने करियर की शुरूआत 6 साल की उम्र में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने से की थी।
View this post on Instagram
निकी प्रसाद ने 45 गेंदों में 90 रनों की जरूरत होने पर नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आईं। 20 वर्षीय निक्की ने शानदार पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 47 रन बनाए, चौकों की झड़ी लगाई और डीसी को मैच में वापस ला खड़ा किया।
निकी और स्नेह राणा दोनों ने महज 31 गेंदों में 70 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे मैच जीतने की उम्मीद जगी। हालांकि, आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे, तब प्रसाद लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए, जिससे जीजी ने रोमांचक जीत हासिल कर ली।
आखिरी छह गेंदों पर नौ रन चाहिए थे, तब सोफी डिवाइन ने राणा को डीप में कैच आउट करवाकर मैच का रुख पलट दिया।
इसे भी पढ़ें- Shambhavi Pathak Kaun Thi: कौन थी फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक? जो उड़ा रही थी अजित पवार का विमान
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Niki prasad official instagram account
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।