
बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम अवसर होता है। इस बार ये दिन शुक्रवार 23 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसा मान्यता है कि इस दिन यदि विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा की जाए और उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाए, तो साधक को बुद्धि, एकाग्रता और ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है।मां सरस्वती को सात्विकता और पवित्रता बेहद प्रिय होती है, इसलिए उनके भोग में सफेद और पीले रंग का विशेष महत्व होता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के बताए गए अनुसार, आप इन 3 व्यंजनों का भोग जरूर लगाएं।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को केसरिया भात का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है। पीले रंग को ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। चावल और केसर एकाग्रता बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए चावल में चीनी, केसर, इलायची और सूखे मेवों का प्रयोग किया जाता है। मां को यह भोग लगाने से वाणी में मधुरता आती है और आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

बुध ग्रह और गुरु को ज्ञान का कारक माना जाता है, और इन दोनों का संबंध पीले रंग से है। मां सरस्वती को पीले रंग की बूंदी या पीली मिठाई को अर्पित करना सबसे ज्यादा फलदायी होता है। बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। विद्यार्थियों के लिए यह भोग विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है क्योंकि यह शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।

मां सरस्वती श्वेत रंग भी प्रिय होता है। ऐसे में आप सफेद रंग की चीजों का भी भोग लगा सकती हैं। दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर से बना पंचामृत या नारियल की बर्फी का भोग चढ़ा सकती हैं। पंचामृत का भोग लगाने से मन शांत रहता है और विचारों में स्पष्टता आती है। इससे बुद्धि का संचार भी होता है।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।