
लड्डू गोपाल की सेवा का विशेष महत्व है। लोग गोपाल को बहुत सेवा भाव से पूजते हैं। लड्डू गोपाल को लोग कई चीजों से स्नान करवाते हैं। अधिकतर लोग गोपाल जी को पंचामृत और साधारण जल से स्नान करवाते हैं, ऐसे में लड्डू गोपाल के पंचामृत और चरणामृत से जुड़ी ये गलतियां जरूर करते हैं। बता दें कि लोग बहुत साधारण गलतियां करते है, जिससे लड्डू गोपाल नाराज भी हो सकते हैं, साथ ही पूजा का फल भी नहीं मिलेगा। ऐसे में आप पंचामृत और चरणामृत से जुड़ी इन गलतियों को न दोहराएं।
चरणामृत और पंचामृत को कभी भी कहीं भी नहीं फेंकना चाहिए, यदि आप चरणामृत और पंचामृत का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप उसे किसी पवित्र स्थान या पेड़ पर डाल दें।
चरणामृत और पंचामृत यदि अधिक है और यह लोगों में बांटने के बाद भी बचा हुआ है, तो उसे किसी भी जानवर के आगे न डालें। किसी भी जानवर को देने से चरणामृत और पंचामृत का अपमान होता है। ऐसे में यदि चरणामृत और पंचामृत अधिक है तो उसे गाय या उसके बछड़े को दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पूजा-पाठ में जौ का क्या उपयोग और महत्व है?

पंचामृत बनाने के लिए आपको शुद्ध दही और दूध का उपयोग करें। दूध हमेशा ताजा और बिना पका हुआ होना चाहिए। वहीं दही भी ताजी और शुद्ध हो, 2-3 पहले का पुरानी या बासी दही का उपयोग न करें।
चरणामृत लड्डू गोपाल को स्नान करते हुए जल को कहा जाता है। आप जब भी लड्डू गोपाल को स्नान करवाएं तब ताजे एवं शुद्ध पानी का उपयोग करें। कभी भी गंदे या अशुद्ध पानी का उपयोग न करें।
जब भी लड्डू गोपाल को चरणामृत और पंचामृत से स्नान करवाएं आसन ग्रहण कर बैठ जाएं। बैठने के बाद भाव और प्रेम पूर्वक उन्हें चरणामृत या पंचामृतसे स्नान करवाएं। कभी भी लड्डू गोपाल को शुद्ध जल और पंचामृत से स्नान करवाएं तो स्वयं आसन जरूर ग्रहण करें।
इसे भी पढ़ें: क्या होता है काना सिक्का? जानें इसे पहनने के लाभ

लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद चरणामृत को हमेशा हथेली को ज्ञान मुद्रा में करके ग्रहण करें। इसके अलावा पंचामृत को हथेली में लेकर ग्रहण करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik, soosi.co.in, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।