
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई धातुओं का वर्णन मिलता है जिन्हें पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इन धातुओं को धारण करने से उतने ही सकारात्मक परिणाम नजर आने लगते हैं जितना कि किसी रत्न को धारण करने पर। इन्हीं धातुओं में से एक है काना सिक्का। आप में से बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होगा कि काना सिक्का क्या होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स आज इस लेख में आपको बता रहे हैं कि काना सिक्का किसे कहते हैं और क्या हैं इससे पहनने के लाभ।

काना सिक्का तांबे से बना होता है जिसमें बीच में छेद होता है। असल में बीच में छेद होने के कारण ही इसे काना सिक्का कहते हैं। इसे ज्यादातर लोग कॉपर कॉइन के नाम से जानते होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस सिक्के का बहुत महत्व माना गया है। इस सिक्के को फेंगशुई में भी चमत्कारी माना गया है।
यह भी पढ़ें: अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब
काना सिक्का चूंकि तांबे से बना होता है। ऐसे में इसे धारण करने से सूर्य और मंगल ग्रह से शुभता प्राप्त होने लगती है। असल में ज्योतिष शास्त्र में तांबे का संबंध मंगल और सूर्य से माना गया है। ऐसे में तांबे के इस काने सिक्को को धारण करने से मंगल और सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत बनने लगती है।

कॉपर कॉइन अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए धारण किया जाता है। इस धारण करने से पहले इसकी विधिवत पूजा की जाती है, संकल्प लिया जाता है और फिर इसके बाद इसे पहनना जाता है। हालांकि कई लोग काना सिक्का बिना किसी पूजा के फैशन के तौर पर धारण कर लेते हैं जो गलत है।
यह भी पढ़ें: घर में नहीं टिकता है पैसा तो लाल मिर्च से करें ये तीन काम
कॉपर कॉइन अगर आप पहनना चाहते हैं तो उसकी पूजा अवश्य करें। विधिवत पूजा संभव नहीं है तो एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। आपको करना ये है कि कॉपर कॉइन घर ले आएं और फिर उसे दूध में भिगोकर एक रात के लिए रख दें। फिर कॉपर कॉइन को अगले दिन गंगाजल से धोएं और पहन लें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होता है काना सिक्का और क्या हैं इससे पहनने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।