Mangal Mantra: मंगलवार को मंगल ग्रह के इन मंत्रों का जाप, दिलाएगा आश्चर्यजनक लाभ

मंगलवार के दिन मंगल देवता के इन मंत्रों के जाप से आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सकते हैं। 

mangal mantra vidhi

Mangal Mantra: मंगल ग्रह का ज्योतिष में अत्यधिक महत्व है। मंगल ग्रहों को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह न सिर्फ विवाह से संबंधित परिस्थितियों के कारक माने जाते हैं बल्कि व्यक्ति में साहस, पराक्रम और ऊर्जा का संचार कुंडली में मंगल के मजबूत होने से ही होता है।

हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि मंगलवार के दिन मंगल देवता के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। मंगलवार के मंगल मंत्रों के जाप से व्यक्ति को कई चौंका देने वाले लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं मंगल मंत्रों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में।

मंगल का प्रभाव (Mangal Ka Asar)

mangal grah

  • व्यक्ति के शरीर के वो अंग जो रक्त प्रधान अर्थात ब्लड प्राइम हैं उनका संबंध मंगल ग्रह से होता है। ‌
  • मंगल ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं।
  • मंगल ग्रह का सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को निडर और हर परिस्थिति से बाहर निकलने में सहायक साबित होता है।
  • लेकिन अगर मंगल कुंडली में निम्न स्थान में हो या कुंडली में मंगलदोष (मंगल दोष दूर करने के उपाय) का निर्माण हो रहा हो तब यह घातक हो सकता है।
  • खराब मंगल के कारण व्यक्ति में आत्मविश्वास की भारी कमी आ जाती है।
  • व्यक्ति के सभी कार्यों में अमंगल छाया पड़ने लग जाती है।
  • यहां तक कि व्यक्ति पर ब्लड, लिवर और हार्ट डिजीज होने का खतरा मंडराने लगता है।

मंगल के मंत्र (Mangal Ke Mantra)

  • 'ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम। कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।'
  • 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'
mangal grah mantra

मंगल का दान (Mangal Ka Daan)

  • मंगलवार (मंगलवार को हनुमान जी को करें ये चीजें अर्पित) के दिन दान करना मंगल ग्रह को मजबूत करने का सबसे सरल मार्ग है।
  • मंगल ग्रह का रंग लाल है। ऐसे में आप कोई ही लाल रंग की वस्तु दान कर सकते हैं।
  • जैसे कि लाल दाल, लाल रंग के वस्त्र, लाल रंग के फल, लाला रंग की मिठाई या लाल रंग का श्रृंगार का सामान।
  • ध्यान रहे कि लाल वस्तु को लाल रंग के कपड़े में रख कर ही दान करें।

मंगल मंत्र के लाभ (Mangal Mantra Ke Labh)

mangal mantra

  • मंगलवार के दिन मंगल मंत्र का जाप करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियों का अंत होता है।
  • मंगलवार के दिन मंगल मंत्र का जाप करने से शादी में आ रही बाधा दूर हो जाती है।
  • मंगलवार के दिन मंगल मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन का भय नष्ट होता है।
  • मंगलवार के दिन मंगल मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को खून से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलती है।
  • मंगलवार के दिन मंगल मंत्र का जाप करने से हृदय रोगों में भी आराम आता है।

तो ये थे मंगल मंत्र और उनसे जुड़े लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP