
आज मंगलवार, 10 फरवरी 2026 का दिन हनुमान जी की आराधना और रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। पंचांग गणना के अनुसार, आज सुबह 07:30 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी, और उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इसी प्रकार, सुबह 07:55 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और देवता मित्र हैं। यह नक्षत्र सफलता और मित्रता का प्रतीक है। मंगलवार और अनुराधा का संयोग ऊर्जा और धैर्य का संतुलन बनाता है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे, जो कि चंद्रमा की नीच राशि मानी जाती है, इसलिए आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है, लेकिन हनुमान जी की पूजा से सब ठीक होगा। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| अष्टमी (सुबह 07:30 बजे तक) | विशाखा | मंगलवार | ध्रुव | तैतिल |
प्रहर |
समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा |
| सूर्यास्त | शाम 06 बजकर 13 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | रात 02 बजकर 30 मिनट पर होगा |
| चंद्रास्त | सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर होगा |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 00 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 06 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 03 बजकर 21 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 09 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक |
आज सुबह 07:30 बजे के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवमी तिथि रिकता तिथि होती है, लेकिन अनुराधा नक्षत्र के साथ होने से यह सिद्धिदायक बन जाती है। यह दिन वाद-विवाद सुलझाने और साहस भरे कार्यों के लिए उत्तम है। साथ ही साथ सुबह 07:55 बजे के बाद अनुराधा नक्षत्र लगेगा। इसका प्रतीक कमल का फूल या तोरण द्वार है। यह नक्षत्र विदेश यात्रा, मित्रता और पुराने रोगों से मुक्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसके देवता 'मित्र' हैं, इसलिए आज दोस्तों से मदद मिलने के प्रबल योग हैं। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। इससे मन में घबराहट, बैचेनी या अज्ञात भय हो सकता है। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय भावुक होकर न लें।

आज मंगलवार और अनुराधा नक्षत्र का संता है ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार को ऊर्जा और अनुराधा नक्षत्र को मित्रता का मिलन टीम वर्क का दिन है। अनुराधा नक्षत्र यात्रा का कारक है। यदि आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं या लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ संकेत देता है। आज का दिन रूठे हुए दोस्तों या रिश्तेदारों को मनाने के लिए 'गोल्डन चांस' है। आपकी पहल का स्वागत होगा। अनुराधा नक्षत्र हीलिंग का नक्षत्र है। आज योग, प्राणायाम या नई चिकित्सा शुरू करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।