Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:35 AM IST
which mantra to chant during surya grahan

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

वर्ष 2026 का सूर्य ग्रहण आध्यात्मिक शुद्धि का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा से बचने और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए मंत्र जाप को 'स्वर्ण काल' माना गया है। फेमस ज्योतिषी सिद्धार्थ एस कुमार ने 'ॐ सूर्याय नमः' और 'गायत्री मंत्र' के जाप की सलाह दी है। ये मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, मानसिक शांति देते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं, साथ ही रोगों से भी मुक्ति दिलाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 21:14 IST

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण हो आध्यात्मिक शुद्धि का बड़ा अवसर माना जाता है। वर्ष 2026 में होने वाला सूर्य ग्रहण अपनी विशेष स्थिति के कारण बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय वायुमंडल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर मन, भावनाओं और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए, इस समय संयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है।

क्या आप जानती हैं कि ग्रहण का यही समय मंत्रों की सिद्धि के लिए 'स्वर्ण काल' माना जाता है? शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहण के दौरान किया गया मंत्र जाप सामान्य दिनों के हजार गुना जाप के बराबर फल देता है। यही कारण है कि इस समय साधक, योगी और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोग विशेष साधना के लिए सुरक्षित रखते हैं।

फेमस एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार हमें बता दो शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप आपको ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचाकर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकता है। आइए इन मंत्रों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

ॐ सूर्याय नमः (सूर्य बीज मंत्र)

यह भगवान सूर्य का सबसे आसान, प्रभावशाली और तुरंत फल देने वाला मंत्र माना जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य देव पीड़ित अवस्था में माने जाते हैं, ऐसे में इस मंत्र का जाप बल देता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है। नियमित और श्रद्धा से किया गया जाप आत्मविश्वास, तेज और आंतरिक शक्ति को बढ़ाता है।

chant-gayatri-mantra

मंत्र जाप के फायदे

  • इस मंत्र का जाप करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • शारीरिक रोगों को दूर करता है।
  • नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है। 

यह भी पढ़ें: 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करने से क्या होता है?

गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra)

''ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।''

गायत्री मंत्र को वेदों का सार और दिव्य चेतना का मंत्र कहा जाता है। यह मंत्र सूर्य की आध्यात्मिक शक्ति का ही स्वरूप है। इस मंत्र का जाप ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक करना अत्यंत फलदायी माना गया है। यह मन को स्थिर करता है, बुद्धि को तेज बनाता है और आपको आध्यात्मिक रूप से मजबूत करता है।

surya mantra

मंत्र जाप के फायदे

  • बुद्धि और निर्णय क्षमता तेज होती है।
  • मानसिक शांति मिलती है।
  • आध्यात्मिक उन्नति होती है।
  • घर और आभामंडल से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य और रोग मुक्ति में मददगार।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद कैसे करें घर का शुद्धिकरण?

आप भी सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;