
सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल के लगने से पहले ही खाने में तुलसी डालने की रीत है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप खाने में पहले ही तुलसी का पत्त डाल देती हैं, तो आपका खाना खराब नहीं होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब ग्रहण लगता है, तो घर और खाने सभी में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इस प्रभाव को रोकने के लिए खाने में पहले ही तुलसी डाल देनी चाहिए। इस तुलसी को ग्रहण हटने के बाद खाना चाहिया या नहीं, इसे बात को लेकर लोगों में बहुत अधिक भ्रम है। इसलिए हमने छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश निवासी पंडित एंव ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, "शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन में तुलसी के पत्ते डालना न केवल सही है, बल्कि आवश्यक माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा और कीटाणुओं से खाने-पीने की चीजों को शुद्ध रखने के लिए तुलसी से अच्छा विकल्प और कुछ भी नहीं है।"
अत: आप ग्रहण के दौरान खाने में पड़ी तुलसी की पत्ती का सेवन कर सकती हैं और दूसरों को भी करा सकती हैं। यहां तक कि तुलसी पड़ी चीजों से आप भोग भी तैयार कर सकता हैं।
इस प्रकार, सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी का उपयोग भोजन की शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है। यह परंपरा आस्था और स्वास्थ्य दोनों पहलुओं से जुड़ी हुई है, और इसका पालन करना या न करना व्यक्ति की श्रद्धा और सुविधा पर निर्भर करता है। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।