
सूर्य ग्रहण को सनातन धर्म में एक संवेदनशील खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण काल में वातावरण की ऊर्जा में सूक्ष्म बदलाव होते हैं, जिसका असर घर, मन और पूजा स्थल पर भी पड़ सकता है। इसी वजह से किसी भी ग्रहण के समापन के बाद घर और विशेष रूप से घर के मंदिर का शुद्धिकरण करना जरूरी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। ग्रहण के बाद घर में सामान्य काम या मंदिर में पूजा करने से पूर्व घर की शुद्ध करना जरूरी माना जाता है। इस साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें सूर्य ग्रहण के बाद घर के मंदिर को शुद्ध करने की सरल और प्रभावी विधि।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ जैसी गतिविधियों में रोक लगा दी जाती है और मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस समय वातावरण में अशुद्धि मानी जाती है। ग्रहण समाप्त होने पर शुद्धिकरण करने से घर का आध्यात्मिक संतुलन दोबारा स्थापित होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। यही नहीं इससे ग्रहण के किसी भी दुष्प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद सबसे पहले पूरे घर की हल्की सफाई करें। घर की सभी खिड़कियां खोलकर ताजी हवा भीतर आने दें और यदि संभव हो तो पूरे घर में झाड़ू और पोछा। पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इस उपाय को नकारात्मक ऊर्जा को हटाने का एक तरीका माना जाता है।
ग्रहण मोक्ष के तुरंत बाद सबसे पहला कार्य स्नान करना बताया जाता है। घर की सफाई करने के बाद आपको तुरंत स्नान करना चाहिए। यदि आप नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर उस पानी से स्नान करते हैं तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं। नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाना स्नान करने से सभी विकार दूर किए जा सकते हैं। यदि संभव हो तो मंत्र जाप करते हुए स्नान करें। मान्यता है कि मंत्रोच्चारण से ग्रहण काल की अशुद्ध ऊर्जा का प्रभाव समाप्त हो जाता है और शरीर के साथ मन भी शुद्ध होता है।
यदि आप सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद यहां बताए तरीके से घर का शुद्धिकरण करेंगी तो आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।