
इस साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है और ज्योतिष शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण केवल आकाशीय परिवर्तन नहीं है बल्कि यह ऊर्जा और ग्रह स्थितियों में सूक्ष्म बदलाव का संकेत भी देता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक स्थिति पर अलग-अलग रूप से देखा जाता है। भले ही यह ग्रहण भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई न दे, लेकिन फिर भी ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर दिखाई देने वाला है। किसी भी ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और राहु का विशेष संयोग बनता है, जो निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। जहां एक तरफ साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा , वहीं कुछ अन्य राशियों के इसके प्रभाव से बचने की जरूरत है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपकी राशि में सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा और आपको किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या करना होगा।
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं और आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपको इस दौरान अपने कर्मों का फल मिलेगा और बिगड़े काम बनने के संकेत हैं। इस दौरान आपकी नौकरी में परिवर्तन के संकेत भी मिल रहे हैं और आपकी नई नौकरी भी लग सकती है जिससे आपको कुछ नई जिम्मेदारियां उठाने के अवसर मिलेंगे और जो आपके लिए लाभकारी होंगे। इस दौरान आपके प्रयास बढ़ेंगे, इसके शुभ परिणाम भी मिलेंगे।
उपाय: ग्रहण काल में हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 16 या 17 फरवरी, कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जान लें सूतक काल से कर ग्रहण लगने तक का समय

सूर्य ग्रहण भले ही भारत में मान्य नहीं है लेकिन इस दौरान आपके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं और संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ मिलने के योग भी हैं। आपको इस दौरान अपने पुराने निर्णयों में सफलता मिल सकती है जो आपके लिए शुभ हो सकती है। अगर आप इस दौरान प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करती हैं तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं।
उपाय: ग्रहण काल की अवधि में सूर्य मंत्र 'ॐ आदित्याय नमः' का जाप करें। इससे आपके जीवन में शुभ लाभ के संकेत बन सकते हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक दबाव संभव हो सकता है। इस दौरान आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन आपको इसके शुभ फल न मिलने के योग हैं। इस दौरान आपका पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है और आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें।
उपाय: सूर्य ग्रहण भले ही आपके देश में मान्य नहीं है, लेकिन यदि आप इसके समाप्त होने के बाद गुड़ का दान करेंगी तो आपके लिए शुभ हो सकता है।
कर्क राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव की वजह से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और आपके लिए स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी योजनाओं में देर हो सकती है और आपको इस दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान भी सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय: सूर्य ग्रहण के दौरान यदि आप नारायण कवच का पाठ करें और गुड़ के साथ आटा दान करें तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण सिंह राशि के लिए शुभ नहीं है और इस दौरान आपको परिवार और करियर दोनों में सावधानी बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव होने के योग है और आपको व्यापार में भी नुकसान होने के योग हैं। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में भी परिवर्तन होने के योग हैं।
उपाय: उपाय के रूप में आप यदि इस दिन सूर्य मंत्र का जाप करें और माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं तो आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण और सूतक काल की अवधि में किया जा सकता है अंतिम संस्कार? पंडित जी से जानें
कन्या राशि के लिए सूर्य ग्रहण शुभ हो सकता है। इस दौरान आपके जीवन में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं और आपको किसी भी काम से लाभ हो सकते हैं। इस दौरान आपके वर्कप्लेस में भी शुभ फल मिलेंगे और अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ हो सकते हैं और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर हो सकती है।
उपाय: यदि आप इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है।
तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से सेहत और वैवाहिक जीवन में तनाव आने के योग हैं। इस दौरान आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको सेहत से जुड़ी कुछ नई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है और आपके करियर में अचानक से चुनौतीयां आ सकती हैं।
उपाय: भारत में यह सूर्य ग्रहण मान्य नहीं है, लेकिन फिर भी आप ग्रहण के समाप्त होने के तुरंत बाद जरूरतमंद को अनाज और गुड़ का दान जरूर करें।
साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस दौरान आपके करियर में लापरवाही भारी पड़ सकती है और आपको इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। आप इस दौरान अपनी नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच सकती हैं और सेहत से भी परेशान हो सकती हैं। आपको इस दौरान अपना ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि आपको कुछ नई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
उपाय: ग्रहण के समापन के बाद किसी जरूरतमंद को धन का दान करें और अनाज दान में दें।
सूर्य ग्रहण का धनु राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास ज्यादा बढ़ेगा और आपको काम में नए अवसर मिलेंगे। इस पूरी अवधि में आपके लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं और आपको मानसिक रूप से तनाव से बाहर आने में मदद मिल सकती है।
उपाय: किसी भी ज्योतिष उपाय के रूप में आप यदि हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो आपको इसके लाभ मिल सकते हैं।

मकर राशि के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। इस दौरान आपके रिश्तों में तनाव के योग बन सकते हैं या स्थान परिवर्तन हो सकता है।
उपाय: किसी भी उपाय के रूप में यदि आप सूर्य मंत्र का जाप करेंगी और जरूरतमंद को गुड़ का दान करेंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ होंगे।
कुंभ राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है चूंकि या ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव आपके जीवन में ज्यादा दिखाई दे सकता है। इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है और आपके लिए दुर्घटना के योग भी हैं। इस दौरान आप किसी भी बड़े फैसले को टालें, जिससे आपको भविष्य में इसके लाभ मिल सकें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें और किसी भी जरूरतमंद को गुड़ के साथ गेहूं का दान करें।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके लिए यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह के करियर से जुड़ा रिस्क लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको इस दौरान आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
उपाय: सूर्य मंत्र की 1 या 3 माला का जाप करें।
सभी राशियों के जीवन में साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव अलग तरह से देखने को मिलेगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी राशियों के लिए यह अनुमान सही हो, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ऐसे संकेत दे रहा है। आप भी इन उपायों को आजमाकर किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।