Thu Apr 2, 2026 | Updated 06:31 AM IST HZ Awards 2026
image

Surya Grahan 2026: आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जान लें सूतक काल से कर ग्रहण लगने तक का समय

सूर्य ग्रहण 2026 को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है। सूर्य ग्रहण भारत में मान्‍य होगा या नहीं, सूतक काल कब पड़ेगा और पूजा-पाठ के क्‍या नियम होंगे, जानें ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 11:58 IST

साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि यह ग्रहण फरवरी में किस तारीख को लगेगा, यह पूर्ण है, आंशिक है या वलयाकार, इसका सूतक काल कब से शुरू होगा और कितनी देर तक प्रभाव रहेगा। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने भोपाल, मध्यप्रदेश के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी से बातचीत की। उनका कहना है कि जब भी कोई ग्रहण आता है, लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से जिज्ञासा बढ़ जाती है कि उसका प्रकार क्या है और उसका प्रभाव कैसा रहेगा। इस बार भी सूर्य ग्रहण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और धारणाएं बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026 Date & Time: वर्ष 2026 में कब-कब पड़ेगा सूर्य ग्रहण? यहां जानें तिथि, समय और सूतक काल

16 या 17 फरवरी 2026 कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। भारत के समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसके समाप्‍त होने का समय रात 7 बजकर 52 मिनट होगा। पंडित विनोद बताते हैं, " साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह वलयाकार ग्रहण है। इस ग्रहण को केवल अंटार्टिक और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में ही देखा जा पाएगा।"

यह भी पढ़ें- February Festival List 2026: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और आमलकी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

solar eclipse visibility 2026

कब लगेगा सूतक?

पूर्ण या आंशिक सूर्य ग्रहण के लगने पर सूतक 12 घंटे पहले से ही लग जाता है और ग्रहण के समाप्‍त होने पर ही खत्‍म होता है। मगर इस बार वलयाकार ग्रहण होने के कारण किसी भी प्रकार का सूतक मान्‍य नहीं होगा। ग्रहण होने के बाद भी आप मंदिर में पूजा कर सकती हैं और बिना किसी रोक-टोक कोई भी धार्मिक अनुष्‍ठान कर सकती हैं। अमावस्‍या होने के कारण आप अपने पितरों की आत्‍मा को शांति देने के लिए हर तरह का कर्म कांड या दान-पुण्‍य आदि कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अर्घ्य देना ठीक है? पंडित जी से जानें

अत: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है, जो वलयाकार होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं रहेगा और सामान्य दिनों की तरह पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन व धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे। हालांकि, ग्रहण को लेकर जिज्ञासा स्वाभाविक है, मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह खगोलीय घटना भारत पर प्रभावी नहीं होगी, इसलिए दैनिक जीवन और धार्मिक अनुष्ठानों पर कोई विशेष प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यह जानकारी अगर आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
1. साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। कई जगह 16 फरवरी की चर्चा है, लेकिन भारतीय समय अनुसार यह 17 फरवरी को ही मान्य होगा।
2. यह ग्रहण किस प्रकार का होगा?
यह एक वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता और सूर्य का किनारा अंगूठी जैसा दिखाई देता है।
3. ग्रहण का समय क्या रहेगा?
भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होकर शाम 7:52 बजे समाप्त होगा।
4. क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
नहीं, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसे मुख्य रूप से अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;